Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 2.26 लाख रुपये का चालान; बिना लाइसेंस और हेलमेट वाले भी पकड़े गए...
 

10/1/2026 7:05:48 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद  जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 30 सितंबर को जहानाबाद जिला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 2 लाख 26 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया। पुलिस की कार्रवाई में बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना इंश्योरेंस और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के साथ अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक भी कार्रवाई की जद में आए।
जहानाबाद पुलिस की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से 20 हजार रुपये का चालान काटा गया। वहीं बिना नंबर प्लेट के लिए 500 रुपये और नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर सात हजार रुपये का चालान किया गया। इसी तरह ट्रिपल राइडिंग के मामले में दो हजार रुपये तथा बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने पर 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस के आंकड़ों में बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों से 70 हजार रुपये का चालान शामिल है। इसके अलावा यातायात नियमों के अन्य उल्लंघन के मामलों में 15 हजार रुपये का चालान काटा गया। अन्य थानों की ओर से की गई कार्रवाई के तहत 96 हजार रुपये का चालान किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखें। पुलिस ने विशेष रूप से नो पार्किंग वाले स्थानों पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस की अपील है कि सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

#
गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....

# डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....
# मल्लाह टोली  में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य....
#  साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, गैस अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद...
# पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड से सघन जांच, चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ की नजर.....