Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हल्दीपोखर में पत्थर फैक्ट्री का प्रदूषण बना मुसीबत, धूल से सांस लेना मुश्किल; प्रशासन से कार्रवाई की मांग.....

10/5/2026 1:58:45 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर पोटका प्रखंड स्थित हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के पास एक फैक्ट्री के प्रदूषण से आसपास के लोग काफ़ी बेहाल हैं। सफेद पत्थर और क्वार्ट्जाइट पत्थर की पिसाई से निकलने वाली धूल- कण ने पूरे इलाके का माहौल बिगाड़ दिया है।  बताया जा रहा हैं की फैक्ट्री में सफेद पत्थर और क्वार्ट्जाइट पत्थर की पिसाई होती है। पिसाई के दौरान निकलने वाला महीन धूल -कण -प्रदूषण सड़कों, घरों और आसपास के इलाकों में फैल रहा है। सड़क पर चलने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। आँखों में जलन की शिकायत हो रही हैं,हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक यह धूल- कण पहुँच रही है, जिससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। आसपास के तालाबों का पानी इतना प्रदूषित हो गया है कि जानवर भी उसे पीने से परहेज कर रहे हैं। इस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल और भाजपा नेता मनोज सरदार ने आरोप लगाया है कि इस फैक्ट्री से इलाके में भारी प्रदूषण फैल रहा है। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है लोगो की आँखों में जलन हो रही हैं और प्रदूषण हल्दीपोखर रेलवे प्लेटफॉर्म तक पहुँच रही हैं यात्रियों को काफ़ी परेशानी हो रही हैं,उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस फैक्ट्री को तत्काल बंद किया जाए।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
# सीसीटीवी से खुला चेन स्नैचिंग गिरोह का राज, पश्चिम बंगाल का आरोपी गिरफ्तार,दो मोबाइल बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई.....
# पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन ....
# हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
# दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपी  तिहाड़ से काको पहुंचे शरजील इमाम, भाई की शादी में शामिल होने मिली अंतरिम जमानत.....