Date: 08/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
EOU की बड़ी कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक के घर-ऑफिस पर छापेमारी, मचा हड़कंप....
10/8/2026 2:27:54 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
MUNGER
: मुंगेर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंगेर laeo और जिला परिषद के जिला अभियंता के पद पर पदस्थापित कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के ठिकानों पर गुरुवार सुबह EOU की टीम ने एक साथ छापेमारी शुरू की। बेलन बाजार स्थित उनके किराये के मकान के साथ योजना भवन स्थित कार्यालय में भी DSP के नेतृत्व में EOU की टीम तलाशी अभियान चलाया ।
EOU की कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दर्ज केस के बाद की जा रही है। इस दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। वहीं किराये के मकान से कैश और जेवरात मिलने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी अभी EOU की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मुंगेर में कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के ठिकानों पर गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने एक साथ छापेमारी की। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार स्थित किराये के मकान में EOU की टीम दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है, वहीं योजना भवन स्थित कार्यालय में भी DSP के नेतृत्व में टीम तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक, नारद कुमार दास मुंगेर में योजना एवं विकास विभाग से जुड़े कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU ने केस दर्ज किया है। इसी मामले में सर्च वारंट के आधार पर मुंगेर सहित अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान योजना भवन स्थित कार्यालय और बेलन बाजार के किराये के मकान से कई दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। वहीं किराये के मकान में तलाशी के दौरान कैश और जेवरात मिलने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, कैश और जेवरात की बरामदगी को लेकर अभी तक EOU की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।EOU के DSP महेश चौधरी ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज केस को लेकर उनके नेतृत्व में टीम ने कार्यपालक अभियंता के घर और योजना भवन स्थित कार्यालय में छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से जुड़ी पूरी जानकारी पटना पहुंचने के बाद साझा की जाएगी। फिलहाल EOU की टीम दोनों स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच में जुटी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तलाशी में क्या-क्या बरामद हुआ है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तियाज़ खान
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कार्यपालक अभियंता पर EOU की बड़ी कार्रवाई 83 लाख की आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 जिलों के 8 ठिकानों पर छापा....
#
मोबाइल छिनने का विरोध पड़ा भारी फेरीवाले को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश...
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...
#
रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन रेल प्रहरी में संदिग्ध पकड़ा गया...
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद डीसीएम से 2190 लीटर शराब जब्त एक गिरफ्तार..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
दो घर गंगा नदी में समाए! 100 से अधिक लोगों ने छोड़ा गांव; स्कूल में बना आश्रय स्थल, SDRF तैनात
#
पूर्वी सिंहभूम में कुराश जिला खेल संघ का
जिला के पदाधिकारियों
का
चयन-
गठन, हरिराम टुडू संरक्षक और रविंद्र बास्के बने अध्यक्ष......
#
गंगा एवं सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर में पदाधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक !
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल