Date: 30/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध बालू टैक्टर ने दो सगी बहन को रौंदा,स्थानीय लोगो ने  सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग को जाम कर काटा बवाल ,तीन थाने की पुलिस जाम हटाने में कर रही है कसरत 

10/13/2026 11:23:59 AM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui  :-जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर तुलाडीह के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो मासूम श्रद्धालुओं को रौंद डाला। जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौ-त होने की खबर है। घटना के बारे में बताया जाता है की एक अज्ञात वाहन ने सड़क से जा रहे दो मासूम श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। टक्कर  इतनी जोरदार थी कि दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौ-त हो गई। दोनों एक की परिवार के सगी बहन थी जो तेतुला मंदिर से पूजा कर घर वापस लौट रही थी तभी बालू लदा टैक्टर ने दोंनो को अपने चपेट में ले लिया जिससे दोनों का मौके पर ही मौ-त हो गई।  घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।  स्थानीय लोग शव के साथ सिकंदरा -नवादा मुख्य मार्ग को जाम कर डीएम नविन कुमार को घटना स्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। स्थानीय लोगो की माने तो स्थानीय पुलिस की मिली भगत से अवैध बालू का कारोबार बेधड़क चलता है और ऐसे ही लोग काल के गाल में समाते जा रहे है। घटना के बाद तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुँच जाम हटाने की कोशिश में जुटी है। इधर पुलिस ने  फरार वाहन की तलाश में जुट गई है।
 
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट