Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जामताड़ा में अब नगर पंचायत कार्यालय में जमा होगा होल्डिंग टैक्स करदाताओं को मिलेगी राहत...
10/13/2026 4:21:13 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: नगर पंचायत जामताड़ा में होल्डिंग टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में पहल की गई है। पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी होल्डिंग टैक्स वसूली की प्रक्रिया अब नए सिरे से शुरू की जा रही है। नगर पंचायत ने निर्णय लिया है कि अब शहर के लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए पुराना हटिया परिसर स्थित कंपनी के कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी। करदाता सीधे नगर पंचायत कार्यालय में अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर के लोगों को सुविधा प्रदान करना और टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। पहले होल्डिंग टैक्स जमा करने का काम पुराना हटिया परिसर में एक कंपनी के माध्यम से किया जाता था। अब नगर पंचायत ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए अपने कार्यालय में ही टैक्स जमा लेने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने बताया कि शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होल्डिंग टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। नगर पंचायत का प्रयास है कि लोगों को टैक्स जमा करने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में ही टैक्स जमा करने की व्यवस्था होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी और उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छात्रा हत्याकांड का खुलासा 35 वर्षीय आरोपी शिशु टुडू गिरफ्तार......
#
पत्ता गोभी की आड़ में शराब तस्करी का हुआ
खुलासा, 711 लीटर शराब बरामद दो गिरफ्तार ...
#
पारसनाथ स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, नौ बोतल विदेशी शराब बरामद..
...
#
मुंगेर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ 7 गिरफ्तार, भागलपुर तक जुड़े तस्करी के तार होने की आशंका.....
#
शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी का आरोप फर्जी चालान थमाने का दावा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
#
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
#
लिबर्टी शोरूम के पास बीच बाजार में महिला से चेन स्नैचिंग,अपराधियों का मनोबल चरम सिमा पर, पुलिस को खुलेआम चुनौती !
#
पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की 86वीं जयंती पर रांची में सम्मान समारोह, मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की होंगी शामिल