Date: 14/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छात्रा हत्याकांड का खुलासा 35 वर्षीय आरोपी शिशु टुडू गिरफ्तार......

10/13/2026 7:59:01 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka : मका जिले के काठीकुंड में नौवीं कक्षा की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिशु टुडू को गिरफ्तार किया है। घटना 9 अक्टूबर की है। नाबालिग छात्रा शाम करीब साढ़े तीन बजे मवेशियों को लाने के लिए मैदान गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो मैदान के पास उसका चप्पल और रस्सी मिली। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की तलाश के दौरान गांव से करीब 500 मीटर दूर चेकडैम के पास झाड़ियों में छात्रा का शव मिला।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के नेतृत्व में 11सदस्यी एसआईटी गठित की गई। पुलिस ने डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट टीम और एफएसएल की मदद से वैज्ञानिक तरीके से जांच की। इस दौरान आसपास के गांवों में छानबीन करते हुए करीब 500 लोगों से पूछताछ की गई।पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध शिशु टुडू से पूछताछ के दौरान मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई। आरोपी की निशानदेही पर एक चेकदार गमछा, एक अंडरगार्मेंट्स और एक चेकदार टी-शर्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
 
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट