Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पत्ता गोभी की आड़ में शराब तस्करी का हुआ
खुलासा, 711 लीटर शराब बरामद दो गिरफ्तार ...
10/13/2026 7:59:01 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui
: बिहार के जमुई से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहां शराब तस्करों ने तस्करी का नया तरीका निकाला था लेकिन उत्पाद विभाग की सख्ती के आगे उनकी चाल नाकाम हो गई। दरअसल बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली को लेकर विभाग के सचिव और जमुई जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले की चारों सीमाओं पर 24 घंटे सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जमुई उत्पाद विभाग को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
सोनो प्रखंड के डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने झारखंड की तरफ से आ रहे एक पिकअप को रोका। ऊपर से देखने पर पिकअप में सिर्फ पत्ता गोभी लदा हुआ था। लेकिन जब टीम ने शक के आधार पर पत्ता गोभी को हटाकर तलाशी ली तो सबके होश उड़ गए। पत्ता गोभी के नीचे छिपाकर 79 पेटी में 1776 बोतल यानि करीब 711 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तारी और कार्रवाई
इस मामले में उत्पाद विभाग ने पिकअप पर सवार दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। एक नाबालिग जमुई जिले के खैरा प्रखंड का रहने वाला है, जबकि दूसरा नवादा जिले का है जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रह रहा है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि वे इस शराब की खेप को गिरिडीह से लखीसराय ले जा रहे थे। यह पूरी कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में ASI विनय कुमार राय की टीम ने की है।
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने मंगलवार दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि दोनों नाबालिगों से पूछताछ जारी है और इस अवैध धंधे के पीछे के बड़े तस्करों और नाबालिगों से काम करवाने वालों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छात्रा हत्याकांड का खुलासा 35 वर्षीय आरोपी शिशु टुडू गिरफ्तार......
#
पारसनाथ स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, नौ बोतल विदेशी शराब बरामद..
...
#
मुंगेर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ 7 गिरफ्तार, भागलपुर तक जुड़े तस्करी के तार होने की आशंका.....
#
शराब दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी का आरोप फर्जी चालान थमाने का दावा...
#
जामताड़ा में अब नगर पंचायत कार्यालय में जमा होगा होल्डिंग टैक्स करदाताओं को मिलेगी राहत...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
#
लिबर्टी शोरूम के पास बीच बाजार में महिला से चेन स्नैचिंग,अपराधियों का मनोबल चरम सिमा पर, पुलिस को खुलेआम चुनौती !
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
#
पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की 86वीं जयंती पर रांची में सम्मान समारोह, मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की होंगी शामिल