Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महराजगंज में बिना लाइसेंस के दो पटाखा दुकानों को किया गया सील, पांच दुकान पर नोटिस जारी, जांच में हुई कार्रवाई
 

11/3/2026 12:15:55 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui : दीपावली पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड में है। पटाखा को लेकर पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए एसडीओ सौरव कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और एसडीपीओ व थानाध्यक्ष सड़क पर उतर आए और घूम- घूम कर बाजार की गतिविधियों का जायजा लेने लगे। सोमवार की देर रात में छापेमारी की गयी महराजगंज बाजार, बोधवन तालाब,पुरानी बाजार समेत विभिन्न इलाकों के कई दुकानों में पटाखा बिक्री को लेकर छापेमारी की गई और चिन्हित दूकानों की बारीकी जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान प्रमोद केशरी और पंकज केशरी की दुकान को सील कर अन्य पांच दुकान को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की इस कार्रवाई से पटाखा बेचने वाले दूकानदारों के बीच हड़कंप मच गया लोगों के बीच दहशत फैली रही। काफी देर तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। इस अवसर पर एसडीओ ने बताया कि अवैध तरीके से पटाखा की बिक्री को लेकर छापेमारी की गई है। मानक के तहत पटाखा बेचने का निर्देश दिया गया है। मानक रूप के बेगैर पटाखा बेचने वाले दूकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लाइसेंस लेना भी जरूरी है। साथ ही घातक पटाखा पर प्रतिबंध लगाया गया है। पर्व को लेकर लगातार छापेमारी जारी है। दो पटाखा दुकान को सील किया गया है और पांच दुकान पर नोटिस भेजा गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगे भी अन्य दुकानों की जांच जारी है।
 
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट