Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं का काला कारोबार! चावल की बिल्टी पर कंटेनर में भेजी जा रही थी अंग्रेजी शराब की खेप।
11/3/2026 3:33:26 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब माफियाओं के लिए यह कानून मानो कमाई का नया जरिया बन गया है। चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर माफिया लाखों-करोड़ों का काला कारोबार चला रहे हैं। दीपावली जैसे त्योहारों पर शराब की बढ़ती खपत को भुनाने के लिए तस्करों ने तस्करी का नया तरीका अपनाया। चावल की बिल्टी बनाकर कंटेनर में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही थी। लेकिन शराब माफियाओं का यह खेल मुंगेर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। श्रीकृष्ण सेतु के पास एसपी की आसूचना इकाई की टीम ने गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर शराब से लदे कंटेनर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कंटेनर से 200 से अधिक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद, के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीकृष्ण सेतु के रास्ते कंटेनर में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कंटेनर को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि तस्करों ने पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए चावल की बिल्टी तैयार कराई थी, जबकि कंटेनर के अंदर अंग्रेजी शराब भरी हुई थी।गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बेलारी थाना क्षेत्र के तेवरखास गांव निवासी मेहरबान के रूप में हुई है। पूछताछ में चालक ने बताया कि धनबाद से चावल की बिल्टी देकर कंटेनर को मुजफ्फरपुर से आगे मोतिहारी जिला के पिपरा कोठी पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन कागजों में चावल और कंटेनर में शराब की खेप थी। आशंका है कि दीपावली के दौरान बाजार में शराब खपाने की तैयारी थी। शराब तस्करी के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि मुंगेर में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में काम कर रही है। यही कारण है कि लगातार दो दिनों से मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन और बड़े कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। इन दोनों मामलों में शराब तस्करों की गिरफ्तारी भी की गई है। पुलिस शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है, वहां आखिर इतनी बड़ी खेप लगातार कैसे पहुंच रही है? शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं और त्योहारों के मौके पर अवैध कारोबार के जरिए मोटी कमाई की जा रही है। इससे पहले भी श्रीकृष्ण सेतु के रास्ते 143 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। लगातार दूसरे दिन बड़ी बरामदगी इस बात का संकेत है कि शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ चालकों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि इस काले कारोबार के असली सरगना, शराब के सप्लायर और खरीदारों तक पहुंचना है। सवाल साफ है—शराबबंदी के बिहार में आखिर किसके इशारे पर फल-फूल रहा है शराब माफियाओं का यह काला साम्राज्य ।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डोभी चेकपोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, स्कोडा कार से 144 बोतल शराब जब्त
#
रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरफ्तार दो शूटर अब भी फरार
#
शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
#
केवाईसी अपडेट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, जामताड़ा में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार..
#
शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं का काला कारोबार! चावल की बिल्टी पर कंटेनर में भेजी जा रही थी अंग्रेजी शराब की खेप, 200 से अधिक पेटी के साथ चालक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज