Date: 05/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चार साल से फाइलों में सड़क योजना ? भागीरथी हांसदा ने की जांच की मांग....
11/5/2026 5:36:30 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर स्थित पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पोटका प्रखंड की माटकू पंचायत में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पाथरचाकड़ी से बाघमारा गांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) मद से स्वीकृत करीब 1.28 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होने के बावजूद अब तक निर्माण शुरू नहीं होने का मामला सामने आया है।
7 नवंबर 2022 को आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान इस सड़क का शिलान्यास तत्कालीन विधायक संजीव सरदार एवं सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में किया गया था। उस समय ग्रामीणों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई थीं और लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही उनके गांव तक बेहतर सड़क की सुविधा पहुंचेगी। लेकिन शिलान्यास के बाद लगभग चार वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
इस मामले को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पूर्व प्रत्याशी भागीरथी हाँसदा ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर शिलान्यास के चार साल बाद भी सड़क निर्माण कार्य क्यों शुरू नहीं हुआ? क्या केवल शिलान्यास और मिठाई बांटकर ग्रामीणों को विकास का सपना दिखाना ही जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है? भागीरथी हाँसदा ने इसे जनता के साथ अन्याय बताते हुए संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से पूरे मामले की अविलंब जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति, स्वीकृत राशि, विभागीय प्रक्रिया और कार्य शुरू नहीं होने के कारणों को सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से मांग की है कि पाथरचाकड़ी से बाघमारा तक स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य बिना किसी देरी के शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। अब बड़ा सवाल यह है कि चार साल पहले जिस सड़क के शिलान्यास पर ग्रामीणों के बीच मिठाइयां बांटी गई थीं, वह सड़क आखिर कब बनेगी? क्या प्रशासन इस मामले की जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करेगा, या ग्रामीणों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा?
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुखियाओं की अनदेखी पर बवाल, डीएमएफटी बैठक का बहिष्कार ....
#
पारसनाथ की धरती पर आस्था और संस्कृति का संगम, महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब।
#
जमीन हमारी तो हक भी हमारा! बंद सीमेंट प्लांट के बाहर रैयतदारों का जोरदार प्रदर्शन..
#
आठ साल की मिशा की आंखों से अब दुनिया देखेंगे दो लोग, बेटी को खोकर भी मां ने पेश की मानवता की मिसाल
#
थोड़ी सी चूक, हो सकते है हाथ पांव बराबर, सड़क का यह है खस्ता हाल....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पारिवारिक कलह में खौफनाक वारदात घर में लगी आग से बाप-बेटी की मौत बहन गंभीर....
#
झामुमो का एम एम डी आर के विरोध में जिले के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्श.....
#
जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ,सड़क जाम कर कटा बवाल
#
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सुगापहाड़ी में बन रहे मकान से 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
शराब तस्कर का प्लान हुआ फेल, पुलिस ने दबोचा