Date: 12/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भव्य आयोजन, शोभायात्रा से लेकर जनजातीय नृत्य तक दिखेगी..

11/12/2026 12:49:50 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी। इसको लेकर धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड में भाजपा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में अनुसूचित जनजाति धनबाद महानगर अध्यक्ष बंटी सोरेन ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। धनबाद में भी इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बंटी सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और उनके संघर्ष की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को धनबाद में शोभायात्रा, श्रद्धांजलि सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजातीय नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। भाजपा नेताओं ने आम लोगों से भी कार्यक्रम में शामिल होकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने और उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।

 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क