Date: 12/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड के कोयले और खनिज पर किसकी नजर? मंत्री हफीजुल हसन ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप!

11/12/2026 12:49:50 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamtara : जामताड़ा झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन आज जामताड़ा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय पहुंचे। यहां अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागिर खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का शॉल एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के विस्तार और क्षेत्र में जनविकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री हफीजुल हसन ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता के बीच सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें, ताकि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता को मिल सके। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा झारखंड की कोयला सहित अन्य खनिज संपदाओं पर नियंत्रण रखने और उनका लाभ उठाने की है, लेकिन राज्य सरकार के रहते उसकी मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भाजपा ने झारखंड की सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा था, लेकिन उसमें भी उसे सफलता नहीं मिली। मंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा संघर्षों से निकली हुई पार्टी है। पार्टी ने लंबे संघर्ष के बाद अपनी पहचान बनाई है। इसलिए झामुमो किसी भी चुनौती और विरोधी ताकतों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों और विकास के लिए काम करते रहेंगे।

 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट