Date: 12/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तो मचा हड़कंप, गैरहाजिर डॉक्टर-कर्मचारियों से मांगा जवाब!

11/12/2026 12:49:50 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamtara : जामताड़ा  स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने आज सदर अस्पताल जामताड़ा का ओचक निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने वार्ड, ए इन सी यू, आई सी यू समेत पूरे अस्पताल का निरीक्षण कर जनसुविधाओं का जायजा लिया, और मरीजों के साथ नवजात शिशु और जच्चा बच्चा से मिलकर ऊनको आशीष के साथ ही मुँह दिखाई की रस्म अदा की। जिसके बाद उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर जांच कराई। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुवे डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि आज सदर अस्पताल का ओचक निरीक्षण करने पहुंचे हैं। सदर अस्पताल के कुछ डॉक्टर व कर्मचारी नही मिले हैं जिसे शोकॉज किया गया है। जो भी अनुपस्थिति हैं वो लोग जल्द से जल्द जवाब दें वरना लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। वहीं उन्होंने आगे बताया कि राज्य के तमाम अनुबंध कर्मचारियों को एक सौगात दी जा रही है 22 हजार अनुबंध कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा के तहत 15 लाख तक का इलाज का खर्च देने जा रहे हैं।

 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट