Date: 14/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सूर्योदय की पहली किरण करती है भगवान भास्कर का अभिषेक, गया के मंदिर की अद्भुत मान्यता
11/13/2026 4:37:22 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: बिहार का गया शहर केवल पितृपक्ष और पिंडदान के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राचीन धार्मिक विरासत और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए भी विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसी धार्मिक नगरी के ब्राह्मणी घाट पर भगवान सूर्य की एक ऐसी अद्भुत और प्राचीन प्रतिमा विराजमान है, जिसे एशिया की सबसे बड़ी और दुर्लभ सूर्य प्रतिमाओं में से एक माना जाता है। करीब पांच फुट से अधिक ऊंची इस प्रतिमा की खासियत यह है कि भगवान भास्कर यहां अकेले नहीं, बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ सात घोड़ों के रथ पर विराजमान हैं।
गया जी की धार्मिक विशेषता बेहद अनूठी है। यहां भगवान सूर्य के तीन अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। पितामहेश्वर में उत्तरायण सूर्य, सूर्यकुंड में दक्षिणायन सूर्य और ब्राह्मणी घाट में मध्याह्न कालीन भगवान विरंची के रूप में भगवान भास्कर विराजमान हैं। ये तीनों मंदिर पंचकोशी गया जी तीर्थ क्षेत्र में स्थित हैं। मान्यता है कि इन तीनों स्वरूपों के दर्शन से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
पितामहेश्वर मंदिर की सबसे खास मान्यता यह है कि सुबह सूर्योदय के समय सूर्य की पहली किरण सीधे मंदिर में स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा पर पड़ती है। श्रद्धालु इसे एक अलौकिक और चमत्कारिक संयोग मानते हैं। मंदिर के समीप स्थित सरोवर में छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
ब्राह्मणी घाट स्थित सूर्य मंदिर की प्रतिमा अपनी बनावट और धार्मिक विशेषता के कारण बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यहां भगवान सूर्य सात घोड़ों के रथ पर सवार हैं। प्रतिमा में उनके साथ पत्नी संज्ञा, पुत्र शनि और यम, देवियां उषा एवं प्रत्यूषा तथा सारथी अरुण भी मौजूद हैं। पुजारी मनोज कुमार मिश्र के अनुसार, पूरे परिवार के साथ भगवान सूर्य की इस तरह की प्रतिमा अत्यंत दुर्लभ है। उनका कहना है कि ऐसी प्रतिमा विश्व में भी विरले ही देखने को मिलती है।
गया के सूर्यकुंड में स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा का भी विशेष धार्मिक महत्व है। यहां सदियों से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा चली आ रही है। छठ महापर्व के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सूर्यकुंड पहुंचकर भगवान सूर्य की आराधना करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर आरोग्य, संतान सुख और मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है।
पुजारी मनोज कुमार मिश्र बताते हैं कि शास्त्रों के अनुसार मंदिर की स्थापना सतयुग काल में हुई थी। भगवान सूर्य के 12 नामों में से एक भगवान विरंची की यहां प्राचीन प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा में भगवान सूर्य के दाहिनी ओर पुत्र शनि, बाईं ओर यम, चरणों के पास पत्नी संज्ञा और सारथी के रूप में अरुण विराजमान हैं। वहीं उषा और प्रत्यूषा की प्रतिमाएं भी विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।
धार्मिक आस्था, प्राचीन इतिहास और अद्भुत शिल्पकला का संगम है गया का सूर्य मंदिर। यही वजह है कि छठ महापर्व के दौरान इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ती है। गया की यह अनमोल धार्मिक धरोहर न केवल बिहार, बल्कि देश की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की भी पहचान है।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ की रसोई में आम की लकड़ी का जलवा, 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमत, बाजार में बढ़ी मांग!
#
छठ महापर्व पर 1001 जरूरतमंद महिलाओं के बीच पूजा सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता रहे मौजूद
#
छठ पूजा के नहाय-खाय पर गंगा में बड़ा हादसा, दो युवक डूबे, एक की बची जान तो 16 वर्षीय रमन लापता
#
पंद्रह वर्षों से छठव्रतियों की सेवा में जुटा एसपी ज्वेलर्स, इस बार 400 महिलाओं को मिला उपहार
#
छठ की पौराणिक विरासत संभाले है मुंगेर,अब सरकार से विकास की गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शिवभक्ति का अनोखा अंदाज, गुलाटी मारते हुए सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा
#
त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान, प्रशाशन सक्रिय....
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
पोटका में बदहाल सड़कों को लेकर दुखनी सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना
#
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....