Date: 14/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पंद्रह वर्षों से छठव्रतियों की सेवा में जुटा एसपी ज्वेलर्स, इस बार 400 महिलाओं को मिला उपहार
11/13/2026 4:50:59 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। चार दिवसीय इस महापर्व में जहां श्रद्धालु भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना में जुटे हैं, वहीं समाज के लोग भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार छठव्रतियों की सेवा और सहयोग कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। इसी सेवा और समर्पण की एक खूबसूरत तस्वीर मुंगेर में देखने को मिली, जहां बेकापुर स्थित एसपी ज्वेलर्स की ओर से 400 से अधिक छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। छठ महापर्व सिर्फ आस्था और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सेवा और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए बेकापुर एसपी ज्वेलर्स की ओर से छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान 400 से अधिक महिलाओं को साड़ी देकर छठ पूजा की शुभकामनाएं दी गईं। खास बात यह है कि एसपी ज्वेलर्स की ओर से यह सेवा कार्य एक-दो वर्षों से नहीं, बल्कि पिछले 15 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। हर साल छठ महापर्व के अवसर पर जरूरतमंद और व्रत करने वाली महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण कर संस्था सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करती है। इस पहल से जहां छठव्रती महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली, वहीं सेवा और सहयोग की यह परंपरा समाज के दूसरे लोगों के लिए भी एक प्रेरणा बन रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ की रसोई में आम की लकड़ी का जलवा, 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमत, बाजार में बढ़ी मांग!
#
छठ महापर्व पर 1001 जरूरतमंद महिलाओं के बीच पूजा सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता रहे मौजूद
#
छठ पूजा के नहाय-खाय पर गंगा में बड़ा हादसा, दो युवक डूबे, एक की बची जान तो 16 वर्षीय रमन लापता
#
सूर्योदय की पहली किरण करती है भगवान भास्कर का अभिषेक, गया के मंदिर की अद्भुत मान्यता
#
छठ की पौराणिक विरासत संभाले है मुंगेर,अब सरकार से विकास की गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शिवभक्ति का अनोखा अंदाज, गुलाटी मारते हुए सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा
#
त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान, प्रशाशन सक्रिय....
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
पोटका में बदहाल सड़कों को लेकर दुखनी सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना
#
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....