Date: 14/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छठ महापर्व पर 1001 जरूरतमंद महिलाओं के बीच पूजा सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता रहे मौजूद
11/13/2026 4:50:59 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हर तरफ श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इस पावन अवसर पर जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं की मदद के लिए जमशेदपुर के मानगो में मानगो कांग्रेस मंडल की ओर से विशेष पहल की गई। मानगो चौक पर आयोजित कार्यक्रम में 1001 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ पूजा की सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो की मेयर सुधा गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं को छठ पर्व से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण किसी भी महिला की छठ पूजा की तैयारी प्रभावित न हो और सभी श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान सूर्य और छठी मईया की आराधना कर सकें। तस्वीरें जमशेदपुर के मानगो चौक की हैं, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सेवा और सहयोग का आयोजन किया गया। मानगो कांग्रेस मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 1001 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और उन्हें छठ पूजा के लिए जरूरी सामग्री दी गई। इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो की मेयर सुधा गुप्ता भी मौजूद रहे। पूजा सामग्री मिलने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की और इस पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व में हर परिवार अपनी क्षमता के अनुसार तैयारियां करता है। ऐसे में जरूरतमंद परिवारों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मना सकें। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि छठ पर्व में पूजा सामग्री की विशेष जरूरत होती है और ऐसे समय में सहयोग मिलने से उन्हें काफी मदद मिलती है। मानगो कांग्रेस मंडल की ओर से आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में सेवा और सामाजिक सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया। छठ महापर्व के मौके पर जरूरतमंद महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ की रसोई में आम की लकड़ी का जलवा, 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमत, बाजार में बढ़ी मांग!
#
छठ पूजा के नहाय-खाय पर गंगा में बड़ा हादसा, दो युवक डूबे, एक की बची जान तो 16 वर्षीय रमन लापता
#
पंद्रह वर्षों से छठव्रतियों की सेवा में जुटा एसपी ज्वेलर्स, इस बार 400 महिलाओं को मिला उपहार
#
सूर्योदय की पहली किरण करती है भगवान भास्कर का अभिषेक, गया के मंदिर की अद्भुत मान्यता
#
छठ की पौराणिक विरासत संभाले है मुंगेर,अब सरकार से विकास की गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शिवभक्ति का अनोखा अंदाज, गुलाटी मारते हुए सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा
#
त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान, प्रशाशन सक्रिय....
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
पोटका में बदहाल सड़कों को लेकर दुखनी सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना
#
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....