Date: 19/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शादी में जाते हैं मेहमान बनकर, लेकिन खाते
है
अपना ही खाना......
11/17/2026 12:19:09 PM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार के गया जिले के शेरघाटी प्रखंड का चिलीम गांव अपनी अनोखी परंपरा के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। करीब 300 घरों और 2000 की आबादी वाले इस गांव में पिछले लगभग 500 वर्षों से मांसाहारी भोजन बनाने और खाने की परंपरा नहीं है। गांव के करीब 95 फीसदी लोग पूरी तरह शाकाहारी हैं। खास बात यह है कि यहां बड़ी संख्या में ऐसे परिवार भी हैं, जो लहसुन और प्याज तक का सेवन नहीं करते हैं। चिलीम गांव में रहने वाले लोग मांस, मछली, अंडा और शराब से पूरी तरह दूरी बनाए रखते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि यह कोई सामाजिक नियम या दबाव नहीं, बल्कि उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही धार्मिक मान्यता और परंपरा है, जिसे आज भी नई पीढ़ी निभा रही है। गांव के लोगों की शाकाहार के प्रति आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब वे किसी दूसरे गांव में शादी-विवाह या अन्य समारोह में शामिल होने जाते हैं, तो अपना भोजन और पानी साथ लेकर निकलते हैं। उन्हें आशंका रहती है कि बाहर जिस बर्तन में भोजन बनाया गया होगा, उसमें पहले मांसाहारी खाना बना हो सकता है। इसलिए वे घर से सत्तू, रोटी और पानी लेकर जाते हैं। यहां तक कि गांव से किसी की बारात जाती है, तो लड़की वालों को पहले ही बता दिया जाता है कि भोजन पूरी तरह शाकाहारी होना चाहिए। चिलीम गांव को शाकाहारियों के साथ सत्संगियों का गांव भी कहा जाता है। यहां के लोग शिव गुरु, मां गायत्री और जय गुरुदेव से जुड़े हुए हैं। गांव में अलग-अलग जातियों के लोग रहते हैं, लेकिन शाकाहारी परंपरा सभी के बीच समान रूप से दिखाई देती है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 95 फीसदी आबादी मांसाहार से पूरी तरह दूर है। हालांकि नई पीढ़ी के कुछ युवाओं ने पिछले कुछ वर्षों में लहसुन-प्याज खाना शुरू किया है, लेकिन मांसाहार से दूरी की परंपरा अब भी कायम है। गांव के बुजुर्ग शिव शंकर पासवान बताते हैं कि उनके पूर्वज भी पूरी तरह शाकाहारी थे और वे भी उसी परंपरा का पालन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले 60 वर्षों से उन्होंने चावल तक नहीं खाया है। वे केवल रोटी और सत्तू खाते हैं। लहसुन-प्याज का भी सेवन नहीं करते। उनके अनुसार, अगर शरीर पर मुर्गे का पंख भी छू जाए तो वे स्नान और पूजा करते हैं। वे बताते हैं कि गांव में सभी जातियों के लोग इस परंपरा को मानते हैं। गांव के युवक बिट्टू कुमार बताते हैं कि उनके गांव में मांसाहारी भोजन बनाने की परंपरा ही नहीं है। करीब दस साल पहले तक अधिकांश घरों में लहसुन-प्याज भी नहीं खाया जाता था। आज भी बड़ी संख्या में परिवार इससे परहेज करते हैं। उन्होंने बताया कि गांव से बारात जाने से पहले ही शाकाहारी भोजन की शर्त बता दी जाती है। अगर किसी कार्यक्रम में मांसाहारी भोजन की जानकारी मिलती है, तो ग्रामीण वहां भोजन नहीं करते हैं। वहीं, ग्रामीण देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि करीब 300 घरों और 2000 की आबादी वाले गांव में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का शाकाहारी रहना अपने आप में खास बात है। उनके अनुसार, यह परंपरा दादा-परदादा और कई पीढ़ियों से चली आ रही है। चिलीम गांव की पहचान केवल शाकाहारी परंपरा तक सीमित नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, इस गांव में कभी कोल-भील राजा का गढ़ हुआ करता था। आज भी गांव में गढ़नुमा प्राचीन स्थान मौजूद है, जिसे यहां के इतिहास से जोड़कर देखा जाता है। गांव के नाम को लेकर भी अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे पुराने समय में चिलम से तंबाकू पीने वालों की अधिक संख्या से जोड़ते हैं, जबकि कुछ अन्य मान्यताएं भी बताते हैं। खेती-किसानी यहां के लोगों का पारंपरिक मुख्य पेशा रहा है। ग्रामीण मेहनती हैं और सीमित संसाधनों में भी संतुष्ट जीवन जीते हैं। आधुनिक दौर में रहन-सहन और खानपान तेजी से बदल रहा है, लेकिन गया का चिलीम गांव आज भी अपनी करीब पांच सौ साल पुरानी शाकाहारी परंपरा को संजोए हुए है। यही वजह है कि यह गांव निरामिषों और सत्संगियों के गांव के रूप में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सरकारी स्कूल में अनोखी पहल! दान पेटी से गरीब बच्चों को मिल रही टाई-बेल्ट और जूते की सुविधा, शिक्षक बदल रहे शिक्षा की तस्वीर!
#
कोयले की धरती पर कला का नया रंग, ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ से खदानों की जिंदगी को कैनवास पर उतारेंगे युवा कलाकार
#
हिंदी साहित्यकार और युवा कवि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल ने अपने जन्म भूमि पर किया पांचवे पुस्तक का विमोचन
#
स्कूली ऑटो बना आग का गोला, बाल बाल बचे बच्चे.....
#
बिजली की तार के तार की चपेट में आने से बंदर की मौत, घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा युवक, रास्ते में तोड़ा दम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां जगत जननी दुर्गा की आराधना के लिए पूजा पंडाल सजाए गए....
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव