Date: 22/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बारिश बनी किसानों की मुसीबत, खेतों में खड़ी फसल पर संकट
11/21/2026 1:34:20 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gumla
: गुमला जिला में विगत दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सबसे बड़ा प्रभाव किसानों के ऊपर पड़ता हुआ नजर आ रहा है ,दरअसल किसान की तैयार फसल खेतों में तो मौजूद है लेकिन उसे अभी तक वह घर में नहीं ला पाए हैं जिसके कारण खेतों में मौजूद धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद होने की संभावना बनी हुई है ग्रामीणों का स्पष्ट मानना है कि न केवल धान की फसल बल्कि उड़द सहित अन्य फसल भी उनकी तैयार हो चुकी है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण यह फसल पूरी तरह से बर्बादी की स्थिति पहुंच गई है भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र उरांव की माने तो ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों का पूरा जीवन खेती पर ही आधारित होता है और इस बार अच्छी बारिश होने के कारण खेती अच्छी हुई थी जिसे किसान की फसल भी काफी अच्छी कीमत मिलने की संभावना बनी हुई थी। जिसको लेकर किसान काफी उत्साहित थे लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है, उन्होंने बताया कि उनका भी खेत में लगा फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है गुमला जिला के रायडीह प्रखंड के कोंडरा पंचायत के कसीरा गांव की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है गांव में मौजूद अधिकांश किसानों का फसल बर्बाद हो रहा है जिससे किसान पूरी तरह से आर्थिक रूप से नुकसान की स्थिति में पहुंच गए हैं उन्होंने स्पष्ट बताया कि सरकार अगर इस मामले को गंभीरता से नहीं लगी और किसानों को तत्काल उनके मुआवजा उपलब्ध नहीं कराएगी तो निश्चित रूप से किसानों की आर्थिक रूप से स्थिति इतनी कमजोर हो जाएगी कि किसान काफी दर्दनाक स्थिति में चले जाएंगे देवेंद्र उड़ाओ की माने तो ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले किसानों के लिए यह केवल खेती नहीं है बल्कि उनके जीवन का हर सफर पूरा करने का एक माध्यम होता है ऐसे में अगर फसल ही बर्बाद हो जाएगी तो किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है उन्होंने बताया कि कई किसान तो कर्ज लेकर खेती करते हैं और जब फसल को बेचते हैं तो उसके आधार पर ही कर्ज की भरपाई कर पाते हैं और पूरे परिवार का लालन-पालन उनका हो पता है लेकिन जो परिस्थितियों बन रही है उसे किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है किसानों के चेहरे पर मायूसी का माहौल बना हुआ है अगर सरकार की ओर से अभिलंब इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें काफी नुकसान हो सकता है उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को चाहिए कि तत्काल सभी जिले के डीसी को यह निर्देशित करें कि वह अपने क्षेत्र में हुई फसल के नुकसान का आकलन करके उसकी मुआवजा यथाशीघ्र उपलब्ध करवाने के लिए अभी से ही कार्रवाई शुरू कर दें हालांकि अभी भी रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों का रो-रो कर बुरा हाल है किसानों को समझ में ही नहीं आ रहा है कि उनकी फसल उनके घरों तक पहुंच पाएगी या फिर खेतों में पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी वही किसान पारस उरांव की माने तो उनके कोंडरा पंचायत के कसीरा गांव में किसान अपनी बेहतर फसल को देखकर काफी उत्साहित थे लेकिन जिस तरह से लगातार हो रही बारिश के कारण उनकी फसल उनकी आंखों के सामने बर्बाद हो रही है किसानों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने स्पष्ट बताया कि इसी फसल के आधार पर उनके परिवार का पूरा साल भर का भविष्य तय होता है लेकिन जो फसल ही बर्बाद हो जाएगी तो उनके सामने स्थिति काफी दर्दनाक हो जाएगी और उन्हें इस दर्दनाक स्थिति से निकलने का कोई रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है किसानों के लिए धन की ऊपर उनके लिए काफी कीमती फसल होती है इसी फसल के आधार पर उनके परिवार में बच्चों की शादी विवाह या फिर बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अन्य काम निर्धारित हो पाते हैं लेकिन जैसी परिस्थितियों बन रही है उससे उन्हें काफी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है इस बारिश के दौरान जहां सभी लोग अपने घरों में बैठे हुए हैं वही किसान लगातार अपने खेतों में जाकर अपनी उपज को देखकर काफी दुखी हो रहे हैं लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन तो परेशान है ही लेकिन किसानों के लिए या आफत की बारिश मानी जा सकती है अगर जल्द ही सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और किसानों को मुआवजा देने का आश्वासन नहीं दिया गया तो निश्चित रूप से किसानों के ऊपर गहरा चोट लग सकता है।
गुमला से कोयलांचल लाइव के लिए अमित राज की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पढ़ाई में मैट्रिक फेल, हुनर में बेमिसाल! पांच भाषाओं के जानकार कलाकार की कहानी
#
बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
#
बरोरा थाना प्रभारी पर समाजसेवी कन्हाई चौहान ने लगाए गंभीर आरोप, थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को किया एक सिरे से खारिज
#
बारात की खुशियां मातम में बदलीं, गाड़ी पलटने से 8 घायल
#
चक्रवाती तूफान 'अकवन' का दिखा असर ,कोल्हान समेत कई इलाकों में बारिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन और आरोपियों की सड़क पर सार्वजनिक परेड, हथकड़ी लगाकर पुलिस ने भेजा जेल
#
अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
#
आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, औरंगाबाद से 11 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया
#
दुर्गापूजा मेला घूमने गया परिवार, पीछे से बंद घर में लाखों की चोरी
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता