Date: 22/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
11/21/2026 2:12:39 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा
: अकवन चक्रवात के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले में हो रही बारिश के कारण खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। कई खेतों में धान की फसल पककर तैयार है, लेकिन बारिश के कारण कटाई प्रभावित हो रही है। वहीं जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली है, उन्हें भी फसल को सुरक्षित रखने की चिंता सता रही है। बेमौसम बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। इस संबंध में किसान हिरालाल सोरेन ने कहा कि बेमौसम बारिश ने किसानों को बेहाल कर दिया है। किसानों ने दिन-रात मेहनत कर धान की फसल तैयार की थी, लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से ही चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में फसल को नुकसान पहुंचना उनके लिए बड़ी मुसीबत है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए तथा प्रभावित खेतों में फसल नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक राहत मिल सके। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी अनूप कुमार हेम्ब्रम ने बताया कि अक्वान चक्रवात का प्रभाव जिले में देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए किसानों से अपील की गई है कि जब तक बारिश पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती, तब तक धान की कटाई नहीं करें। बारिश के दौरान कटाई करने से धान की फसल के सड़ने और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि मौसम साफ होने के बाद ही धान की कटाई करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि इसके बावजूद बारिश के कारण किसानों की फसल को नुकसान पहुंचता है तो विभाग की ओर से नुकसान का आकलन कराया जाएगा। आकलन के बाद नियमानुसार प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पढ़ाई में मैट्रिक फेल, हुनर में बेमिसाल! पांच भाषाओं के जानकार कलाकार की कहानी
#
बरोरा थाना प्रभारी पर समाजसेवी कन्हाई चौहान ने लगाए गंभीर आरोप, थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को किया एक सिरे से खारिज
#
बारिश बनी किसानों की मुसीबत, खेतों में खड़ी फसल पर संकट
#
बारात की खुशियां मातम में बदलीं, गाड़ी पलटने से 8 घायल
#
चक्रवाती तूफान 'अकवन' का दिखा असर ,कोल्हान समेत कई इलाकों में बारिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन और आरोपियों की सड़क पर सार्वजनिक परेड, हथकड़ी लगाकर पुलिस ने भेजा जेल
#
अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
#
आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, औरंगाबाद से 11 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया
#
दुर्गापूजा मेला घूमने गया परिवार, पीछे से बंद घर में लाखों की चोरी
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता