Date: 22/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बरोरा थाना प्रभारी पर समाजसेवी कन्हाई चौहान ने लगाए गंभीर आरोप, थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को किया एक सिरे से खारिज
11/21/2026 1:34:20 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बाघमारा
: बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ माथाबांध निवासी समाजसेवी कन्हाई चौहान ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी कन्हाई चौहान ने आरोप लगाया कि बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार ने आकाश चौहान को गिरफ्तार कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है। कन्हाई चौहान के मुताबिक, थाना प्रभारी का कहना है कि आकाश चौहान ने मंदरा मुखिया के घर पर हमला कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की थी, इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। समाजसेवी ने थाना प्रभारी पर मुखिया पति के अवैध कारोबार को संरक्षण और सहयोग देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस पूरे मामले पर बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार ने अपनी सफाई देते हुए कन्हाई चौहान के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि आकाश चौहान एक आपराधिक मामले में नामजद आरोपी था, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। हिरासत में मारपीट के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उसकी मेडिकल जांच कराई जाती है, और मेडिकल रिपोर्ट में यह साफ स्पष्ट है कि आरोपी के साथ किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं हुई है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पढ़ाई में मैट्रिक फेल, हुनर में बेमिसाल! पांच भाषाओं के जानकार कलाकार की कहानी
#
बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
#
बारिश बनी किसानों की मुसीबत, खेतों में खड़ी फसल पर संकट
#
बारात की खुशियां मातम में बदलीं, गाड़ी पलटने से 8 घायल
#
चक्रवाती तूफान 'अकवन' का दिखा असर ,कोल्हान समेत कई इलाकों में बारिश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन और आरोपियों की सड़क पर सार्वजनिक परेड, हथकड़ी लगाकर पुलिस ने भेजा जेल
#
अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
#
आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, औरंगाबाद से 11 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया
#
दुर्गापूजा मेला घूमने गया परिवार, पीछे से बंद घर में लाखों की चोरी
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता