Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुख्यमंत्री और राज्यपाल - बंद कमरे में 20 मिनट की मुलाकात, प्रश्नों का बाजार गर्म 

1/9/2025 2:05:37 PM IST

7604
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna : बड़ी ख़बर पटना से है जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब से थोड़ी देर पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की है। आपको बता दें कि यह मुलाकात अचानक हुई। CM अचानक राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के बाद बिहार में तरह तरह के प्रश्नों का बाज़ार गर्म हो गया है। गवर्नर और CM नीतीश कुमार की ये मुलाकात बंद कमरे में  करीब 20 मिनट तक हुई। कहा जा रहा है कि बिहार में जल्द ही नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना है। इसे लेकर ही ये मुलाकात हुई है।
दूसरी तरफ ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि जब नीतीश कुमार अचानक राजभवन राज्यपाल से मुलाकात करने जाते हैं तो कुछ बड़ा फैसला सामने आता है, लिहाजा सियासी हलचल तेज हो गयी है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क