Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अमरनाथ तीर्थयात्रा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित
6/17/2025 1:09:49 PM IST
7583
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Amarnath :
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। यात्रा के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने तीर्थयात्रा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय की सलाह पर पहलगाम और बालटाल एक्स पर हवाई प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसी के चलते अब पूरे तीर्थयात्रा रूट को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है।
अब बड़ा सवाल यह सामने आता है कि सरकार ने यह कदम क्यों उठाया दरअसल, सरकार ने यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए हर तरह की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित
केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग ने पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों सहित अमरनाथ यात्रा के सभी मार्गों को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है। यह प्रतिबंध पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों को कवर करने वाले सभी तरह के हवाई डिवाइस पर लागू होता है जिनमें यूएवी, ड्रोन और गुब्बारे भी शामिल हैं।
कब से कब तक प्रतिबंध रहेंगे लागू
यह सुरक्षा निर्देश 01 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेंगे। यह निर्णय भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से ऐसा करने की सलाह के बाद आया है। हालांकि, कुछ केस में जैसे मेडिकल इमरजेंसी, आपदा प्रबंधन, या सुरक्षा बलों की ओर से संचालित निगरानी अभियानों के मामलों पर यह निर्णय लागू नहीं होगा।
अमरनाथ तीर्थयात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त, 2025 तक होने वाली है। यात्रा में बड़ी तादाद में श्रद्धालु शामिल होते हैं और यात्रा पर जाते हैं। इस दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक न हो इस बात के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा के चलते ही यह बड़ा कदम उठाया गया है।
सुरक्षा के लिए की जा रहीं तैयारियां
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। एलजी मनोज सिन्हा ने इस बात पर जोर देते हुए जनता से सहयोग का आह्वान किया है कि अमरनाथ यात्रा लोगों की यात्रा है। पहलगाम हमले के मद्देनजर यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं। तीर्थयात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियां तैनात की जा रही हैं।
कोयलांच
ल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!
#
पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक ,धूम धाम से पूजा मनाने का लिया गया निर्णय