Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ पटना में चुनाव आयोग की टीम ने की बैठक
10/4/2025 2:43:09 PM IST
7603
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
और अन्तः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु, चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चर्चा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के बाद चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दल जनतंत्र की आधारशिला हैं, सभी दलों को पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया के हर पड़ाव पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। आयोग ने कहा कि चुनाव के पर्व को सौहार्द से मनायें, मतदाताओं का सम्मान करें । आयोग ने आह्वान किया कि चुनाव की पारदर्शिता का अनुभव करें, हर बूथ पर राजनीतिक दल अपने पोलिंग एजेंट नामित करना न भूलें। चुनाव आयोग ने कहा कि तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिये विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के ऐतिहासिक, पारदर्शी और दृढ़ कदम उठाने के लिये धन्यवाद किया और चुनावी प्रक्रिया के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और विश्वास को दोहराया। राजनीतिक दलों ने मतदान केंद्र पर 1,200 मतदाताओं की अधिकतम संख्या निर्धारित करने के लिये आयोग का धन्यवाद किया। राजनीतिक दलों ने बिहार के मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की मांग की और चुनाव को कम से कम चरणों में कराने का सुझाव दिया है। चुनाव आयोग की ओर से हाल ही में उठाए गए कई नए कदमों, जैसे पोस्टल वोटों की गिनती एवं फॉर्म 17सी संबंधी प्रावधानों की व्यापक सराहना की गई । सभी दलों ने चुनाव आयोग पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पूर्णत: पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग में पूरा विश्वास जताया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र मतदाताओं से किए अपील, कहे एसआईआर प्रक्रिया में अवश्य भाग लें...
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती