Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

“टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का हुआ शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम की हुई शुरुआत

10/9/2025 4:01:45 PM IST

7595
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Dhanbad : उप विकास आयुक्त सादात अनवर एवं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 60  दिवसीय “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहां की 60 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विशेष तौर पर विद्यालयों के आसपास के क्षेत्र को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाना है। सिविल सर्जन ने कहा कि तंबाकू से होने वाले घातक प्रभावों से समाज को बचाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को नशे की लत से दूर रखना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
अभियान के तहत 9 अक्टूबर से 7 दिसंबर तक जिले के लगभग 400 स्कूलों और कॉलेजों को तंबाकू मुक्त घोषित करने एवं 30 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही पुलिस विभाग के सहयोग से विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कोटपा-2003 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जन जागरूकता के लिए अधिकारियों, डॉक्टरों, खिलाड़ी, सेलिब्रिटीज एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से टॉक शो, हस्ताक्षर अभियान, प्रभात फेरी, वॉल पेंटिंग आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी जनभागीदारी को बढ़ावा देने की योजना है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंच सके। इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण कोषांग की नोडल पदाधिकारी डॉ मंजू दास, राहुल कुमार, शुभांकर मैत्रा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........