Date: 11/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महागठबंधन कर रहा है तेल में पानी मिलाने की कोशिश,जो कभी एक हो नहीं सकती : मंत्री अशोक चौधरी
10/17/2025 4:42:12 PM IST
7429
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
Jahanabad :
जहानाबाद नामांकन सभा में भाग लेने पहुंचे जदयू के नेता एवं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि महागठबंधन का गठबंधन तेल और पानी का जैसा है दूध में पानी मिलाया जा सकता है लेकिन तेल में पानी मिलाईयेगा तो तेल अलग हो जाएगा। वही गठबंधन विपक्षी दलों के बीच हो रहा है यही कारण है कि अब तक उन लोगों के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो रही है। अशोक चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मुख्यमंत्री के चेहरा घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर साफ तौर पर कहा कि अमित शाह बड़े नेता हैं। वह सब कुछ बोल दिए हैं और बोलने का ढर्रा उनका दूसरा रहता है यह मान कर चलिए की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए एकजुट है और हम लोग सभी जाति धर्म के लोगों को टिकट देने का काम किया हूं। जहानाबाद से अति पिछड़ा का बेटा चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी है तो मखदुमपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से महादलित के साथ-साथ महिला प्रत्याशी रानी कुमारी को उतारा गया। जबकि भोई विधानसभा क्षेत्र से सामान वर्ग से आने वाले बर्हम्रशी का बेटा ऋतुराज कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है हम लोगों ने सभी जाति धर्म को एक नजर से देखने का काम किया है। इस नामांकन सह आशीर्वाद सभा से पहले जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह से घोसी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में ऋतुराज कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। गांधी मैदान के सभा स्थल पर मखदुमपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एनडीए के रानी कुमारी अरवल के एनडीए प्रत्याशी मनोज शर्मा, पूर्व सांसद अरुण कुमार ,भाजपा के झारखंड अध्यक्ष रविंद्र राय ,विधान परिषद अनिल शर्मा, राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा भी शामिल थें।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राज्य के प्रशासनिक अधिकारी के हनक के विरोध में उतरा भाजपा,झारखंड विधान सभा के बाहर भाजपा विधायकों ने उठाई नागरिक अधिकार की मांग
#
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार
#
विधायक राज सिन्हा ने नवनियुक्त चौकीदारों का पदस्थापन का मुद्दा उठाया विधान सभा में ,कहा ...
#
लोजपा (आर) श्रमिकों के हित में लगातार कर रही है काम -राष्ट्रीय अध्यक्ष ,लेबर सेल
#
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, 'युवा सोच, मजबूत संकल्प' नारे से गूंजा पार्टी दफ्तर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !