Date: 11/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

संदेश विधानसभा सीट से जदयू के एमएलसी राधा चरण साह ने किया नामांकन 
 

10/17/2025 4:42:12 PM IST

7433
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
 
Aara  : भोजपुर के  संदेश विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों को लेकर चल रही अटकलों का अंत होने के बाद एनडीए ने इस सीट से जदयू के एमएलसी राधा चरण साह को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। घोषणा के बाद राधा चरण साह  शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिला कर दिया। नामांकन से पहले राधा चरण साह ने आरा स्थित आरण्य देवी मंदिर और महावीर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और जनता की सेवा तथा क्षेत्र के विकास के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता के विश्वास और विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।राधा चरण साह ने अपने बयान में पूर्व विधायक अरुण यादव और वर्तमान विधायक किरण देवी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में संदेश की जनता विकास से वंचित रही है, लेकिन अब क्षेत्र की तस्वीर बदलना उनकी प्राथमिकता होगी।
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट