Date: 11/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमालपुर विधानसभा से चाचा-भतीजे ने किया
नामांकन
, सियासत फैसला अब जनता के हाथो में...
10/18/2025 1:54:03 PM IST
7434
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Sanjana Singh
Munger :
मुंगेर जिले के जमालपुर विधानसभा में आज सियासत ने रिश्तों की परिभाषा बदल दी। राजनीतिक रूप से चाचा-भतीजा माने जाने वाले दो नेता अब एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। जदयू ने इस बार पूर्व मंत्री शैलेश कुमार का टिकट काटकर उनके रिश्ते में लगने वाले नचिकेता मंडल को उम्मीदवार बनाया। नतीजा — दोनों ने आज एक ही सीट से नामांकन दाखिल कर सियासी हलचल तेज कर दी। जमालपुर में अब मुकाबला सिर्फ राजनीतिक नहीं, रिश्तों का भी है — फैसला अब जनता के हाथ में। नामांकन के आखिरी दिन जमालपुर में राजनीतिक माहौल काफी गर्म दिखा। सीट बंटवारे के बाद जदयू ने कई पुराने चेहरों की जगह नए उम्मीदवारों पर दांव लगाया, जिनमें शैलेश कुमार का नाम भी शामिल था। पार्टी के इस फैसले से नाराज शैलेश कुमार ने जदयू से इस्तीफा देकर निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान किया। दोनों ने आज एक ही सीट से नामांकन दाखिल कर सियासी हलचल तेज कर दी। वहीं जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल ने कहा कि शैलेश कुमार उनके चाचा समान हैं, उन्होंने घर जाकर आशीर्वाद भी लिया, लेकिन वे नहीं मिले। नचिकेता ने कहा कि युवाओं को मौका देने की बात को चाचा को समझना चाहिए था। उधर, शैलेश कुमार ने पार्टी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि “31 साल की निष्ठा के बाद भी पार्टी ने साथ नहीं दिया। जिसे टिकट दिया गया, वही कभी मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करता था।” उन्होंने कहा कि “जमालपुर की जनता के आग्रह पर” वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, जदयू के अंदरूनी मतभेद पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि “चुनाव लड़ना सबका अधिकार है, पार्टी ने अपने स्तर पर फैसला लिया है।पार्टी के वे कार्यकर्ता भी थे पार्टी ने उन्हें कई बार टिकट भी दिया पांच साल तक राज्य में मंत्री भी थे । अब पार्टी का मर्जी है किसे टिकट दे उस पे वे प्रक्रिया देना नहीं चाहते है ।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राज्य के प्रशासनिक अधिकारी के हनक के विरोध में उतरा भाजपा,झारखंड विधान सभा के बाहर भाजपा विधायकों ने उठाई नागरिक अधिकार की मांग
#
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार
#
विधायक राज सिन्हा ने नवनियुक्त चौकीदारों का पदस्थापन का मुद्दा उठाया विधान सभा में ,कहा ...
#
लोजपा (आर) श्रमिकों के हित में लगातार कर रही है काम -राष्ट्रीय अध्यक्ष ,लेबर सेल
#
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, 'युवा सोच, मजबूत संकल्प' नारे से गूंजा पार्टी दफ्तर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !