Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ग्रह-नक्षत्र दे रहे संकेत :बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार ,जानिए राहुल तेजस्वी की क्या है कुंडली में
10/22/2025 5:55:33 PM IST
7459
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Varansi :
बिहार में चुनावी सरगर्मी तेजी पर है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन पूरा हो चुका है। सियासी सरगर्मी चरम पर है। सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच काशी के युवा ज्योतिषविद और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. श्वेतांक मिश्र ने अपने ज्योतिषीय आकलन के आधार पर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि इस बार फिर बिहार की सत्ता एनडीए गठबंधन के हाथों में जाएगी। डॉ. मिश्र ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से विशेष बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव, चिराग पासवान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रणनीतिकार प्रशांत किशोर की उपलब्ध जन्मकुंडलियों के ज्योतिषीय विश्लेषण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण खगोलीय परिवर्तन- बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश- का असर चुनावी समीकरणों पर भी परिलक्षित होगा।
नीतीश कुमार को मिल रहा ‘राजयोग’ का साथ :
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की कुंडली मिथुन लग्न और वृश्चिक राशि की बनती है। 18 अक्टूबर से पूर्व तक बृहस्पति चंद्रमा से अष्टम भाव में स्थित थे, जो अनुकूल नहीं माना जाता। लेकिन अब बृहस्पति चंद्रमा से नवम (भाग्य) भाव में पहुंच चुके हैं, जिससे एक शक्तिशाली ‘राजयोग’ बन रहा है। इसके प्रभाव से नीतीश कुमार को एंटी-इनकंबेंसी के बावजूद चुनाव में कोई विशेष क्षति नहीं होगी।
मोदी की कुंडली सबसे सशक्त, राहुल-तेजस्वी कमजोर :
डॉ. मिश्र के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुंडली तुलनात्मक रूप से सबसे अधिक सशक्त है। वर्तमान समय उनके लिए मध्यम फलदायक है, लेकिन विपक्षी नेताओं की तुलना में यह उन्हें बढ़त देती है। दूसरी ओर, राहुल गांधी की कुंडली में राहु-शनि का ‘शापित योग’ बना हुआ है, जो उनके नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदर्शन को सीमित कर सकता है। महागठबंधन में कांग्रेस की अपेक्षा अन्य दल बेहतर स्थिति में रहेंगे। तेजस्वी यादव की कुंडली को लेकर ज्योतिषीय मतभेद हैं, लेकिन यदि कुम्भ लग्न को आधार माना जाए, तो वे इस समय शनि की साढ़े साती के अंतिम चरण में हैं। ज्योतिषीय भाषा में यह काल ‘संकटा में सिद्धा’ कहलाता है – जो संघर्षशील तो होता है, पर सत्ता तक पहुंचाने में समर्थ नहीं। इस कारण वे निर्णायक भूमिका में आते नहीं दिख रहे।
चिराग पासवान के चमक सकते हैं सितारे :
मिश्र कहते हैं कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान के लिए यह चुनाव बेहद खास साबित हो सकता है। वे एनडीए के भीतर एक उभरती हुई ताकत के रूप में सामने आ सकते हैं। चुनाव के बाद उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की प्रबल संभावना बन रही है। डॉ. मिश्र के अनुसार सीमांचल जैसे क्षेत्रों में महागठबंधन को फायदा हो सकता है, लेकिन शहरी और मध्यमवर्गीय क्षेत्रों में एनडीए को बढ़त मिलने के स्पष्ट संकेत हैं। भाजपा, जदयू और लोजपा (रामविलास) का संयोजन शहरी मतदाताओं में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
एनडीए के पक्ष में ज्योतिषीय संकेत :
अब तक उपलब्ध समग्र ज्योतिषीय विश्लेषण और अध्ययन के आधार पर डॉ. श्वेतांक मिश्र का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन एक बार फिर सरकार बनाने में सफल हो सकता है। यद्यपि राजनीतिक समीकरण समय-समय पर बदलते रहते हैं, परंतु ग्रह-नक्षत्रों का संदेश इस बार एनडीए के पक्ष में जाता दिख रहा है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल
#
मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत
#
प्रखंड पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाप पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा ,धरने पर बैठे
#
विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस