Date: 11/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तेजस्वी के माता पिता के शासन व जंगल राज को बिहार ने देखा है : केंद्रीय मंत्री ललन 
 

10/29/2025 4:00:23 PM IST

7451
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by  umesh  tiwary  
.
Munger  :  nda प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने चुनावी दौरे को ले मुंगेर पहुंचे। जहां  वे जिले के तीन विधान सभा क्षेत्र , मुंगेर ,जमालपुर और तारापुर के nda प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार  करेगें । महागठबंधन के घोषणा पत्र व उनके नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिसको कुछ करना ही नहीं है तो उसके घोषणा का क्या है पत्र का क्या वैल्यू ? बिहार में तेजस्वी यादव को कोई नहीं मान रहा है। उसके माता पिता के शासन को बिहार ने देख लिया है । उन्हें जो घोषणा करना है करने दें ।  बिहार के चुनाव पर उन्होंने कहा कि बिहार में पुनः एक बार nda की सरकार बनेगा । ओवैसी के बयान की लालू के राज में भी जंगल राज था और नीतीश के राज में जंगल राज है के बयान पे कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में ओवैसी का क्या मतलब है। बिहार में नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समाज के लिय बहुत काम किया है ।  जो कि पूरे देश दुनिया में भी एक उदाहरण है । अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक सामाजिक सुधारने का काम किया है । इसलिए ओवैसी जी हैदराबाद से आ करके यहां क्या बोल रहे है उसका कोई मतलब नहीं है । 
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तयाज खान की रिपोर्ट