Date: 11/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हम प्रत्याशी डॉ. अनिल पर कातिलाना हमले के खिलाफ एनडीए गोलबंद होकर किया विरोध
10/30/2025 3:45:05 PM IST
7442
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary
Gya Jee :
गया जी के टिकारी विधानसभा से एनडीए के हम पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर कल जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी आज पूरजोर निंदा की जा रही है। इसी क्रम में आज शहर के एक निजी होटल में एनडीए नेताओं के द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जहां प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने घटना की निंदा की गई। इस प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्वी जिला विजय कुमार मांझी, पश्चिमी जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू शर्मा, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण मांझी, लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, बाराचट्टी विधानसभा की विधायक ज्योति मांझी, वरिष्ठ नेता प्रमोद चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल हुए। इस दौरान टिकारी विधानसभा के विधायक सह हम पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि टिकारी विधानसभा के दीघोरा गांव में प्रचार प्रसार के लिए गए हुए थे, उस समय बारिश भी हो रही थी, जैसे ही हमलोग गाड़ी से उतरकर आगे बढ़े, वहां कुछ असामाजिक तत्व के लोग जुट गए और विरोध करने लगे। वे लोग इतने ज्यादा आक्रोशित थे। उन्होंने हमारे ऊपर पर ईंट, पत्थर चलाना शुरु कर दिया। जान बचाने के लिए एक से दूसरी और दूसरी से तीसरी गाड़ी में हम बैठकर निकलना चाह रहे थे, लेकिन वे लोग लगातार हमें टारगेट कर रहे थे। फायरिंग की भी आवाज आ रही थी. इसी दौरान एक बड़ा पत्थर हमारे हाथ पर लगा, जिस कारण हमारा हाथ टूट गया। शरीर के अन्य जगहों पर भी काफी छोटे आई हैं। हमारे सुरक्षाकर्मी व समर्थक भी घायल हो गए। सात वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमारे सुरक्षाकर्मी फायरिंग के लिए लगातार हमें कह रहे थे, लेकिन लोगों की सुरक्षा को देखकर हमने फायरिंग करने से मना कर दिया। ऐसा लग रहा था, मानो हमारी हत्या की साजिश रची गई हो। कुछ भी सुनने को लोग तैयार नहीं थे। किसी तरह जान बचाकर हम निकले। इसके बाद जिलाधिकारी व एसएसपी ने घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन शुरू की। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि पूरे मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाय ताकि किसी अन्य जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की घटना न घाटे।
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राज्य के प्रशासनिक अधिकारी के हनक के विरोध में उतरा भाजपा,झारखंड विधान सभा के बाहर भाजपा विधायकों ने उठाई नागरिक अधिकार की मांग
#
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार
#
विधायक राज सिन्हा ने नवनियुक्त चौकीदारों का पदस्थापन का मुद्दा उठाया विधान सभा में ,कहा ...
#
लोजपा (आर) श्रमिकों के हित में लगातार कर रही है काम -राष्ट्रीय अध्यक्ष ,लेबर सेल
#
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, 'युवा सोच, मजबूत संकल्प' नारे से गूंजा पार्टी दफ्तर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !