Date: 10/12/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नगर निगम चुनाव में गुलगुलिया समाज ठोकेगा दावा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने समाज के चालो देवी को किया प्रोत्साहित 

11/1/2025 7:26:18 PM IST

75
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Dhanbad: धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 35 से गुलगुलिया समाज की चालो देवी इस बार नगर निगम चुनाव लड़ने की मूड बनायीं है चालो देवी के इस निर्णय को कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने स्वागत किया है और उन्हें हर संभव मदद करने का वादा किया है। हम आपको बातये की चालो देवी झरिया नगर कांग्रेस की पूर्व बूथ अध्यक्ष रह चुकीं है। चालो देवी के निर्णय को जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह आज कांग्रेस कार्यकताओं के साथ सिंह नगर गुलगुलीया बस्ती पहुंचकर चालो देवी को पूर्ण सहयोग का वचन दिया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा मै चालो देवी से मिलने के लिए प्रेरित हुआ। जो समाज के "अंतिम पायदान पर खड़ी शोषित, दलित, पीड़ित" महिला का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा कि चालो देवी और उनका समाज  लोकसभा में नेता प्रतीपक्ष राहुल गांधी से गहराई से प्रेरित है। यह भी बताया गया कि लगभग एक दशक पूर्व, राहुल गांधी के धनबाद प्रवास के दौरान, चालो देवी के नेतृत्व में गुलगुलिया समाज के लोगों ने उन्हें अपने "रक्त से हस्ताक्षरित पत्र" सौंपकर अपने समाज की दुर्दशा से अवगत कराया था और उत्थान में सहयोग की मांग की थी। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि "बदहाली और तंगहाली" के बावजूद, चुनावी खर्च और "सामंतवादी शक्तियों" के भय से डरे बिना, चालो देवी का लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ने का प्रण सराहनीय है।
उन्होंने गांधीजी के सपनों का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक अंतिम व्यक्ति की आंखों से आंसू पोंछकर उनके चेहरे पर मुस्कान नहीं ला दी जाती, तब तक आजादी का कोई अर्थ नहीं है। इसी सोच के साथ उन्होंने श्री मती चालो देवी को उनके चुनावी प्रयास में पूर्ण सहयोग देने का वचन दिया। साथ.ही कांग्रेस हाई कमान तक श्रीमती चालो देवी की आवाज पहुंचाउंगा। इसके उपरांत धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती में जनता दरबार लगाकर बस्ती के ज्वलंत समस्याओं से अवगत हुए।  झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू जिला सचिव राम जी सिंह  सादिक अमीन, विजेंद्र यादव, अनूप उर्फ पप्पू पांडे ,फ़ैज़ अहमद  चंदन कुमार मोदक राकेश पासवान सूरज वर्मा ,प्रेरणा गुलगुलिया, कलावती देवी, सिंपी देवी, नीलिमा देवी, छाया देवी,  रूपा देवी, धन देवी ,रेनू देवी, रमन लेधांति ,अनारकली देवी, शेखर वेद, जिया वेद ,देवदास गुलगुलिया रंजीत गुलगुलिया सहीत अन्य  भारी संख्यां में ग्रामिण उपस्थितथें।।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए सबा आफरीन की रिपोर्ट