Date: 11/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पहली बार नक्सलियों के गढ़ में वोटिंग की तैयारी पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
11/5/2025 3:09:14 PM IST
7452
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Munger :
मुंगेर में होने वाला विधान सभा चुनाव इस बार एक नया अध्याय लिखने वाला है। कल तक जिस नक्सलियों से डर कर नक्सल प्रभावित गांवों से बूथ को शिफ्ट कर दूसरे जगह ले जाया जाता था, पर इस बार जिला प्रशासन के द्वारा नक्सलियों को बैक फूट पर धकेलते हुए अब उन नक्सलियों के गढ में मतदान करवा रही है। सुरक्षा के रहेगें पुख्ता इंतजाम। हम बताते चले कि पिछले कई चुनाव चाहे वो सांसद, विधायक या पंचायत स्तरीय चुनाव हो, हवेली खड़गपुर जो की एक नक्सल प्रभावित प्रखंड है, वहां के भीम बांध सहित कुल 7 नक्सल प्रभावित गांवों के मतदान केंद्रों को दूसरे जगह शिफ्ट कर वहां वोट करवाया जाता था। इस बार नक्सलियों के गढ़ में ही घुस निर्वाचन आयोग चुनाव करा रहा है। इस मामले में डीएम व एसपी ने बताया कि खड़गपुर प्रखंड में 7 ऐसे मतदान केंद्र थे, जो पूर्व में नक्सल प्रभावित थे। जिसके कारण मतदान केंद्रों को शिफ्ट किया जाता था, लेकिन इस बार एक भी मतदान केंद्र शिफ्ट नहीं होगा, क्योंकि मुंगेर में नक्सल गतिविधि पर पूरी तरह से लगाम लग चुका है। इसलिए इस बार खड़गपुर के भीमबांध व पैसरा में अवस्थित सातों मतदान केंद्र पर चुनाव आयोग के निर्देश पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। डीएम व एसपी ने बताया कि अब नक्सली क्षेत्रों में सीआरपीएफ का स्थाई कैंप बना दिया गया है। साथ ही अर्धसैनिक बल, एसटीएफ एवं जिला पुलिस लगातार उस क्षेत्र में फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन का कार्य कर रही है। वहां भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराया जायेगा। इसके बाद वहां के स्थानीय ग्रामीण भी काफी खुश दिखाई पड़ रहे है । ग्रामीणों ने भी बताया कि पहले उन्हें गांव छोड़ करीब 15 किलोमीटर दूर जा वोट देना होता था पर इस बार वे अपने ही गांव में वोट दे सकेंगें। जिससे वोट का प्रतिशत भी बढ़ेगा ।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राज्य के प्रशासनिक अधिकारी के हनक के विरोध में उतरा भाजपा,झारखंड विधान सभा के बाहर भाजपा विधायकों ने उठाई नागरिक अधिकार की मांग
#
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार
#
विधायक राज सिन्हा ने नवनियुक्त चौकीदारों का पदस्थापन का मुद्दा उठाया विधान सभा में ,कहा ...
#
लोजपा (आर) श्रमिकों के हित में लगातार कर रही है काम -राष्ट्रीय अध्यक्ष ,लेबर सेल
#
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, 'युवा सोच, मजबूत संकल्प' नारे से गूंजा पार्टी दफ्तर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ी का हुआ चयन, कुरुक्षेत्र हुए रवाना
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !