Date: 11/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मजदूर यूनियन के बैनर तले सुदामा सिंह ने ठेकेदार के खिलाफ की बड़ी शिकायत

11/13/2025 2:48:48 PM IST

7442
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant Kumar 
 
Jamsedpur :-जमशेदपुर झारखंड मजदूर यूनियन के बैनर तले सुदामा सिंह ने ठेकेदार के खिलाफ श्रम अधीक्षक को किया शिकायत। बताया जा रहा है की सुदामा सिंह टिनप्लेट कंपनी, जमशेदपुर में फायर डिपार्टमेंट में मेसर्स एन० कोर में विगत तीन वर्षों से ड्राईवर के रूप में कार्यरत थे। दिनांक 30/08/2025 को कार्य के दौरान कंपनी के अन्दर उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद सुदामा सिंह को टिनप्लेट अस्पताल में भर्ती कराकर छोड़ दिया गया। उसके बाद ई०एस०आई० अस्पताल, आदित्यपुर में भर्ती किया गया, उसी दिन 30/08/2025 को छुट्टी भी दे दिया गया। सुदामा सिंह जिस ठीकेदार के पास कार्य करते थे, उन्होंने न तो सुदामा सिंह का बकाया वेतन दिया और ना ही उन्हें वापस ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष पिंकी सिंह ने कहा कि सुदामा सिंह के तबियत खराब होने के बाद ठेकेदार ने पैसा भी नहीं दीया और काम से भी निकाल दीया, हमलोग चाहते हैं उचित जाँच कर करवाई किया जाय।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट