Date: 22/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
7 दिनों से लापता भारतीय स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक सकुशल लौटे घर
1/27/2026 7:23:55 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर जिले से 20 जनवरी को लापता हुए भारतीय स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक नवल किशोर मंगलवार की सुबह सुरक्षित मुंगेर पहुंच गए। उनके मुंगेर लौटने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और किला परिसर स्थित कोर्ट के पास से उन्हें बरामद कर थाना ले आई। पुलिस पूछताछ में नवल किशोर ने बताया कि 20 जनवरी की शाम करीब चार बजे वह लोन रिकवरी के सिलसिले में अपनी बुलेट बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान पारिवारिक परेशानी के कारण वे मानसिक तनाव में आ गए और बिना पत्नी या परिवार को सूचना दिए खगड़िया रेलवे स्टेशन पहुंच गए। खगड़िया स्टेशन पर बाइक पार्क करने के बाद वे ट्रेन से सहरसा गए, फिर भागलपुर होते हुए बस से सिलीगुड़ी पहुंचे। सिलीगुड़ी में उन्होंने एक होटल में करीब दो दिन बिताए। इसके बाद 23 जनवरी को बस से नेपाल बॉर्डर पहुंचे और वहां से काठमांडू चले गए। 27 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे वे साहेबपुरकमाल स्टेशन पहुंचे, जहां से ऑटो द्वारा मुंगेर बस स्टैंड आए। बस स्टैंड पर उनकी मुलाकात गांव के एक चाचा से हुई, जिनके साथ वे किला परिसर स्थित कोर्ट पहुंचे। वहीं उनकी अपने पिता से मुलाकात हुई। पिता ने तुरंत बेटे के मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवल किशोर को थाना ले आई। मुंगेर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद के अनुसार सहायक प्रबंधक पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की आपराधिक घटना या अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। नवल किशोर ने भी अपहरण की बात से साफ इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया था। फिलहाल पुलिस मामले की औपचारिक जांच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर...स्वर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया,पुलिस कर रही जाँच
#
छठ पर्व मनाने ससुराल जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,तीन बच्चे सहित पांच घायल
#
अचानक बर्फबारी से सफेद हुई कोयलांचल की धरती।
#
आईआईटी (आइएसएम) में ज्ञान और सम्मान का संगम
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अपहरणकर्ता और पुलिस में हुआ मुठभेड़ ,पुलिस की गोली से तीन कुख्यात बदमाश घायल
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
नदिया के पार फिल्म की तरह आठ माह बाद हुआ गूंजा का विपुल ,दो पक्ष के अधिवक्ता ने निभाई ये रस्म ?
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
7 दिनों से लापता भारतीय स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक सकुशल लौटे घर