Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
3/14/2026 4:19:49 PM IST
676
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranch
i : धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से बसे लोगों के आवास, रोजगार और सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाया।
विधायक श्री सिन्हा ने सदन को अवगत कराया कि चिरकुंडा नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड संख्या 13, 14, 15 और 16 के बगानधोड़ा, नीचुधोड़ा, उरियाधोड़ा, कालीधोड़ा और हांडीधोड़ा जैसे क्षेत्रों में घनी आबादी के साथ लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं। इन बस्तियों में कई धार्मिक स्थल तथा सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े स्थान भी मौजूद हैं और यहां के लोग लंबे समय से स्थायी रूप से बसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और आधारभूत संरचना का विकास एवं रखरखाव नगर परिषद द्वारा किया जाता रहा है तथा स्थानीय निवासी नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स भी जमा करते हैं। इसके बावजूद यहां निवास करने वाले लोगों के आवास और रोजगार को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। विधायक श्री सिन्हा ने सरकार से मांग की कि चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से बसे हुए लोगों के आवास और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा प्रस्तावित संकल्प के अनुरूप उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार को ऐसे परिवारों के हितों की रक्षा करनी चाहिए जो वर्षों से इस क्षेत्र में रहकर स्थानीय विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सांसद काली चरण सिंह ने आशिर्वाद का दिया जलाने क़े लिए जिले वासियो से किया अपील .....
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे,प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.....
#
प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने "हक की हुंकार" के तहत विरोध प्रदर्शन.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती