Date: 18/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गुरुकुल हॉस्टल में मासूम बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप, NH-22 को जाम कर लोगो ने कटा बवाल
4/6/2026 11:25:29 AM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद के लोदीपुर स्थित एक गुरुकुल हॉस्टल में सोमवार को पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुहापाकड़ गांव निवासी धनंजय कुमार के पुत्र आशु कुमार के रूप में हुई है, जो यूकेजी का छात्र था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-22 को जाम कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे हॉस्टल प्रबंधन की ओर से फोन कर बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे, तो बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखकर हैरान रह गए। परिजनों का दावा है कि गर्दन और आंख के पास गहरे जख्म थे, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। आनन-फानन में बच्चे को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। इस घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर गया-पटना NH-22 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि जब तक सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि उक्त हॉस्टल तीन मंजिला भवन में संचालित हो रहा था, जहां सौ से अधिक बच्चे रहकर पढ़ाई करते थे। घटना के बाद अन्य बच्चों के अभिभावक अपने-अपने बच्चों को लेकर घर लौट गए। वहीं हॉस्टल के कई कर्मचारी मौके से गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एहतियातन परिसर को सील कर दिया है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में अलग-अलग पहलू सामने आ रहे हैं। एक ओर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं हॉस्टल प्रबंधन का कहना है कि बच्चा गिरने से घायल हुआ था। फिलहाल हॉस्टल प्रभारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी हुई है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्यमंत्री के निर्देश बेअसर! सरकारी दफ्तरों में लगे प्याऊ, लेकिन घड़े पड़े हैं खाली
#
शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, कंटेनर से 3087 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
गोलीकांड में बड़ा खुलासा: दोस्त ही निकला कातिल, देवदास गौड़ की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज
#
रिश्ता हुआ शर्मसार : पिता पर लगा पुत्र को जहर खिलाकर मारने का आरोप !
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गुरुकुल हॉस्टल में मासूम बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप, NH-22 को जाम कर लोगो ने कटा बवाल
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
ईरान–इजराइल-अमेरिका तनाव का असर, एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड