Date: 06/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ANM की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद, मचा बवाल, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

5/6/2026 1:21:17 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: जहानाबाद जिले के  बभना केपास सड़क हादसे में एक एएनएम के मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जाम हटाने के लिए नगर थाना और कडौना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पुलिस पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।घायलों में नगर थाना के एडिशनल एसएचओ को सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कडौना थाना के पुलिसकर्मी अविनाश कुमार को भी अंदरूनी चोटें आई हैं और उनका भी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।शहर से सटे बभना  शकूराबाद रोड में महम्मदपुर मोड़ पुल के समीप मंगलवार की देर रात करीब  एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक महिला को रौंद दिया ।घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। उनका शव पूरी तरह कुचला हुआ था। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर नारेबाजी की  ईंटपत्थर, लाठी डंडे से ट्रक के शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया । मौका पाकर ट्रक का चालक भाग निकला था। आक्राशितों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की लेकिन इसमें नाकाम रहे। घटना और हंगामे की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीपीओ मनीष चंद्रचौधरी एंव अन्य कई थाने की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ परिजन पुलिस से उलझ गए। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा । लाठी चलते ही भगदड़ मच गई और उसके बाद सड़क जाम समाप्त हो गया। मृत महिला सुमित्रा देवी रतनी प्रखंड क्षेत्र के चिकसौरा गांव की निवासी थीं। इस दुर्घना राहुल कुमार भी जख्मी हो गए।आक्रोशित लोगो ने ईटपत्थर मारकर ट्रक केशीशे तोड़दिए। घटनास्थल पर एसडीपी ओ मनीष चंद्र चौधरी के अलावे नगर थाना,परस विगहा थाना अन्य कई थाने के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन गुस्साए लोग नही मान रहे थे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ बढ़ती गईऔरपरिजन आगए।हंगामा बढ़ गया। पुलिस ने फिर समझाने की कोशिश की। आक्रोशित लोग पुलिससे भिड़ गए। स्थिति को बिगड़ते देख उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग किया, जिसे भगदड़ मच गई और शव को पोस्टमार्टमकराने की प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल भेजा गया ।इस घटना को देखकर आसपास मौजूद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़लगगई।मौका पाकर ट्रक काचालक छोड़कर फरार हो गया। बड़ी संख्या में गुस्साई भीड़ ने वहां आकर नारेबाजी कर सड़क जाम कर दिया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई  मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे  घायल
 

# सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
# मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....   
#
अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की  हुई मौत, शव को लाया गया धनबाद, परिजन ने कंपनी के खिलाफ किया जमकर हंगामा
 

# 5 कंपनियों में बंट जाएगा Vedanta, अनिल अग्रवाल ने बताया प्लान