Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 गया पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम, प्रभावती अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा 

5/21/2026 1:11:38 PM IST

137
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बुधवार को गया स्थित प्रभावती अस्पताल स्थित बच्चों का हाईटेक मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम को करीब से देखा। अस्पताल में चल रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली गई। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भी उन्हें अस्पताल के कामकाज और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल के मॉडल सिस्टम को समझने की कोशिश की। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों के रिकॉर्ड और सूचना आदान-प्रदान की प्रक्रिया को देखा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि किस तरह यहां डिजिटल सिस्टम के जरिए मरीजों से जुड़ी जानकारी को संभाला जाता है और पटना स्थित कमांड सेंटर से इसकी निगरानी की जाती है। डॉक्टरों ने डिप्टी सीएम को बताया कि प्रभावती अस्पताल बच्चों के मॉडल अस्पताल के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां इलाज के साथ-साथ बच्चों की देखभाल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अस्पताल के अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली को भी विस्तार से समझाया गया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि उन्होंने प्रभावती अस्पताल में आकर हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम की बारीकियों को समझा और परखा है। उन्होंने कहा कि यहां का सिस्टम काफी व्यवस्थित और आधुनिक तरीके से संचालित हो रहा है। डॉक्टर, स्टाफ, दवा व्यवस्था और मरीजों के प्रबंधन को बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार ने हेल्थ सिस्टम को मॉडल रूप देने की दिशा में अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार और मध्य प्रदेश सरकार के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अनुभवों का आदान-प्रदान होगा। दोनों राज्यों के बीच इसको लेकर सहमति भी बनी है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान मीडिया ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का सवाल भी उठाया। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लगातार डॉक्टरों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाल रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और आगे भी जारी रहेगी।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 
     
 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........