Date: 30/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साधु बनकर महिला से ठगी, ग्रामीणों ने तीन युवकों को दबोचा
5/27/2026 11:55:19 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद जिले के मैथन ओपी क्षेत्र में साधु का भेष बनाकर महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने वाले तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि तीनों युवकों ने पूजा-पाठ और टोना-टोटका के नाम पर एक महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के आभूषण और पैसे ठग लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सतर्कता से तीनों आरोपियों को भागने के दौरान पकड़ लिया गया। फिलहाल मैथन पुलिस तीनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। भुक्तभोगी महिला अंजू मंडल के अनुसार तीनों युवक साधु के वेश में उसके घर पहुंचे थे। पानी पीने के बहाने घर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने धार्मिक बातें शुरू कीं और कहा कि घर के गहनों को मंत्र पढ़कर शुद्ध करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। साधु के भेष और मीठी बातों में आकर महिला ने अपने जेवरात और कुछ पैसे निकालकर उन्हें दे दिए। आरोपियों ने गहनों को कपड़े में बांधने का नाटक किया और महिला को एक साड़ी में गांठ बांधकर थमा दिया। कुछ देर बाद महिला को शक हुआ। उसने पड़ोस की महिलाओं को बुलाकर गांठ खुलवाई तो उसमें गहने नहीं थे। इसके बाद महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए गैलेक्सी सिटी के पास ऑटो से भाग रहे तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। लोगों ने तीनों को रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मैथन पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों युवक बिहार के रहने वाले हैं। मैथन पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने इससे पहले भी क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिंदल मॉल फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ से 4 साजिशकर्ता गिरफ्तार,एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी घटना की जानकारी दी...
#
750 करोड़ के कथित GST फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी , मचा हड़कंप....
#
डोभो पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये नकद बरामद; नशे के कारोबार में मचा हड़कंप.....
#
आरा स्थित कृष्ण कला भवन में और पटना सहित कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी से मचा हड़कंप....
#
पुलिस चेकिंग से भागी तेज रफ्तार कार के फटे दोनों टायर, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में; शराब और हॉकी समेत सामान बरामद....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
साधु बनकर महिला से ठगी, ग्रामीणों ने तीन युवकों को दबोचा
#
बिहार में आज भी गुंडा राज ? ,जमीन विवाद में तीन युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से बिहार के गुंडे ने की पिटाई ,वीडियो हुआ वायरल
#
रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद, छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...