Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

देश में शुरू हुई बारिश, पंजाब से केरल तक बदला मौसम
 

6/1/2026 2:08:01 PM IST

112
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ दिखा। रविवार को कई हिस्सों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल देशभर में हीटवेव की स्थिति लगभग खत्म हो गई है। कई राज्यों में बारिश और आंधी के बाद मौसम में बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के बलिया में 34.4 एमएम और मुरादाबाद में 21.8 एमएम बारिश हुई तो लखनऊ में 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। लखनऊ में अधिकतम तामपान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क