Date: 12/06/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रैफिक डीएसपी उतरे सड़क पर, ट्रैफिक व्यवस्थाओं की ली जानकारी 

6/11/2026 5:04:39 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur:शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और लगतार लग रहे जाम को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरन सड़क किनारे लग गए अवैध ठेले, दुकान और अन्य अतिक्रमणकारियों को हटा दिया गया, जैसे आम लोग और वाहनो की आवाज़ में हो रही परेशानी को काम किया जा सके। ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने साकची गोलचक्कर के आस-पास के इलाकों में करवायी दुकानें और फुटपाथ पर कब्ज़ा करने वालों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियो ने कहा कि सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्ज़ा, ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करता है और दुर्गतों का भी कारण बनता है। साकची जमशेदपुर का सबसे बड़ा व्यापारी केंद्र मन जाता है, जहां अतिक्रमण और अनाधिकृत पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।  पिछले कुछ समय से व्यापारी संगठन और संगठन के लोग भी इस समस्या को लेकर प्रशासन से मांग कर रहे थे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट