Date: 12/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की स्कॉर्पियो से टक्कर, युवक की मौके पर मौत
6/11/2026 12:49:21 PM IST
73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad
: औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी मोड़ रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रही बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार लोग एक होटल में पार्टी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस दोनों वाहनों की गति और घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है, वहीं इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऋषिकुंड मलेमास मेले में अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग
#
ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन पर तस्करी का भंडाफोड़
#
पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
#
ट्रैफिक डीएसपी उतरे सड़क पर, ट्रैफिक व्यवस्थाओं की ली जानकारी
#
वज्रपात से महिला की हुई मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे जहानाबाद,राजद पर दिया बड़ा बयान
#
CM बनते ही विजय ने करुप्पु फिल्म से जुड़ा लिया अहम फैसला,जानिए क्या है मामला
#
गया में वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, नेताओं ने उनके साहस और बलिदान को किया नमन
#
खराब चापाकल और पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहार
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी