Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बंद घर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर; पुलिस जांच में जुटी
6/16/2026 12:09:18 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी में चोरों ने बीती रात एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। राहत की बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना अमन सोसायटी गेट नंबर-1 स्थित हाउस नंबर-135 की है, जहां रहने वाले शाहनवाज खान ने बताया कि उन्होंने अपने इलाज के लिए बैंक से पांच लाख रुपये का लोन लिया था। यह राशि घर के लॉकर में सुरक्षित रखी गई थी। बीती रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी के साथ सोने के झुमके और चांदी के कुछ आभूषण भी चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भूली ओपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करते और चोरी की घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज ओझा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं वार्ड संख्या-17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
'लुटेरी दुल्हन' गैंग का हुआ पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार,राजस्थान के युवक को शादी के नाम पर धनबाद बुलाया,फिर .....
#
मरीन ड्राइव पर LPG टैंकर से गैस रिसाव, टला बड़ा हादसा! पुलिस ने सील किया रास्ता
#
गया में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई , 3548 लीटर से अधिक शराब बरामद
#
दिनदहाड़े चाकूबाजी से मचा हड़कंप, बढ़ते अपराध पर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग
#
20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा के जेई रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डील
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई दिलशाद की हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
विकास की नई उड़ान: 172 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा भूमि पूजन, अत्री को मिलेगी नई पहचान
#
बंद घर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर; पुलिस जांच में जुटी
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड