Date: 09/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर परिषद कार्यालय के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल
7/8/2026 2:43:37 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के जुगसलाई में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जुगसलाई नगर परिषद कांग्रेस कमेटी ने कचरा उठाव, नालियों की सफाई, बंद स्ट्रीट लाइट और फॉगिंग जैसी समस्याओं को लेकर नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 24 जून 2026 को नगर परिषद कांग्रेस कमेटी और स्थानीय नागरिकों की ओर से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर नगर परिषद प्रशासन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में नियमित कचरा उठाव, मानसून के दौरान नालियों की सफाई, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फॉगिंग कराने की मांग की गई थी। नेताओं का आरोप है कि लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने इन गंभीर जनहित के मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण जलजमाव और गंदगी की स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी के तहत आज जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच हुई तेज,हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मिडिया से कहा ...
#
रंजीत यादव का विवादित बयान, मांझी के लिए 'शिखंडी' शब्द का किया इस्तेमाल
#
केन्दुआडीह भू-धंसान पर बड़ा फैसला, वैज्ञानिक खुदाई के बाद ही खुलेगी धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क
#
एम.एम. महिला कॉलेज में मनाया वन महोत्सव, चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
#
नोविज्ञान विषय में करियर की अपार संभावनाएं : प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर में चोरों ने घर को बनाया निशाना, 10 लाख की संपत्ति ले उड़े
#
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
#
बिहिया में स्व-प्रगणन अभियान तेज, प्रगणक घर-घर कर रहे जागरूक
#
सोन नदी में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने किया शव बरामद
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी