Date: 26/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
7/11/2026 1:14:05 PM IST
143
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
झारखंड के मरीजों को बेहतर और समय पर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल, रांची ने जमशेदपुर में विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को उनके शहर के निकट ही अनुभवी कैंसर विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध कराना है, ताकि शुरुआती जांच, उपचार संबंधी परामर्श और फॉलो-अप के लिए बार-बार रांची नहीं जाना पड़े। यह ओपीडी सेवा साकची स्थित ऑलिव एडवांस पैथोलॉजी में प्रत्येक माह के दूसरे, तीसरे और चौथे शनिवार को संचालित होगी। वरिष्ठ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आफताब आलम अंसारी दूसरे एवं चौथे शनिवार को, जबकि हेड एंड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गणेश अग्रवाल तीसरे शनिवार को मरीजों का परामर्श देंगे। यहां मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, विस्तृत जांच, उपचार योजना, सेकेंड ओपिनियन और फॉलो-अप संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल के यूनिट हेड इरशाद खान ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार को मरीजों के शहर तक पहुंचाना है, ताकि इलाज में देरी न हो और मरीज सही समय पर उपचार शुरू कर सकें। वहीं विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर के इलाज में समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श बेहद महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से सिर एवं गर्दन के कैंसर की शीघ्र पहचान से उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। अस्पताल का मानना है कि यह पहल मरीजों की यात्रा का बोझ कम करने के साथ-साथ झारखंड में विशेषज्ञ कैंसर उपचार सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करेगी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
मेयर संजीव सिंह की तबीयत ने बढ़ाई चिंता, अस्पताल में भर्ती
#
डायलिसिस में नई उम्मीद, नया किडनी इम्प्लांट बार-बार सुई लगने की जरूरत कर सकता है कम
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे
#
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के मुआवजे पर विवाद, परिजनों ने सरकारी लाभों के बंटवारे पर उठाए सवाल
#
हाइवा और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो चालक जिंदा जले
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
#
श्री श्याम मंदिर भूमिपूजन की तैयारी पूरी, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल