Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डालसा, जिला प्रशासन और बीसीसीएल की संयुक्त पहल, सैकड़ों लाभुकों को मिले मुआवजा और नियुक्ति पत्र
7/12/2026 3:00:03 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से आयोजित मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप जनसेवा और न्याय का बड़ा मंच बनकर सामने आया। बीसीसीएल के अनुपूर्णा भवन में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मुआवजा, नियुक्ति पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ और विधिक सहायता एक ही मंच से सैकड़ों लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में न्यायपालिका, जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों ने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। 'अधिकार, आपका-प्रयास हमारा' अभियान के तहत आयोजित इस मेगा कैंप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने विभिन्न विभागों के चयनित लाभुकों के बीच करोड़ों रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का वितरण किया। कार्यक्रम में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, धनबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवश्यक परामर्श और सहायता भी उपलब्ध कराई गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क एवं त्वरित न्याय पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत गांवों, पंचायतों और विद्यालयों में लगातार शिविर आयोजित कर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बीसीसीएल हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा है। वहीं सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे शिविर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और प्रशासन भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखेगा। कार्यक्रम के दौरान कविता देवी के स्वयं सहायता समूह को तीन करोड़ 76 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। पप्पू पासवान को भूमि अधिग्रहण के एवज में 29 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। रिया कुमारी, सरिता कुमारी और अंजली कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। हाथियों के हमले से प्रभावित रविलाल मुर्मु को मुआवजा राशि दी गई, जबकि दर्जनों अन्य लाभुकों को भी नियुक्ति पत्र, स्वीकृति पत्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप ने यह संदेश दिया कि जब न्यायपालिका, प्रशासन और सार्वजनिक उपक्रम एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनविश्वास और समावेशी विकास का मजबूत आधार बनता है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
#
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत ,मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू...............
...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
कैशबैक का लालच देकर ठगी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक ,कल बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय
#
डालसा, जिला प्रशासन और बीसीसीएल की संयुक्त पहल, सैकड़ों लाभुकों को मिले मुआवजा और नियुक्ति पत्र