Date: 05/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SIR कैंप में कैमरा ऑन होते ही हुआ बवाल! BDO पर मारपीट का लगा आरोप, ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक
9/4/2026 2:54:06 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih :
सरिया थाना क्षेत्र में SIR कैंप के दौरान वीडियो बनाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने BDO समेत पंचायत सचिवालय में मौजूद कर्मियों को कुछ देर के लिए अंदर बंद कर दिया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि SIR कैंप में वीडियो बनाने को लेकर एक युवक और सरिया BDO ललित नारायण तिवारी के बीच विवाद हो गया। युवक ने BDO पर मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए BDO समेत वहां मौजूद अन्य कर्मियों को अंदर बंद कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद सरिया-बगोदर एसडीएम संतोष गुप्ता और एसडीपीओ धनंजय राम मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरिया, बगोदर समेत आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस बल पंचायत सचिवालय के बाहर तैनात रहा, ताकि स्थिति और न बिगड़े। एसडीएम संतोष गुप्ता ने बताया कि BDO के साथ मामूली नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद कुछ ग्रामीण आवेश में आ गए। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य कराया गया।
फिलहाल, SIR कैंप में वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुए विवाद और युवक के साथ कथित मारपीट के आरोप को लेकर मामला चर्चा में है। पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चेन स्नैचिंग का फरार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामद
#
दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दुकानदार ने युवक पर लगाया गोली चलाने का आरोप
#
दामोदर नदी के किनारे से पुलिस ने अज्ञात का शव को किया बरामद
#
हथियारबंद बदमाश ने युवक को मारी गोली, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
#
मिट्टी का मकान ढहने से 12 वर्षीय बच्ची की हुई मौत,एक परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेमिका को अपनाने से घर वालों ने किया इनकार, प्रेमी ने दे दी जान
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू
#
पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई शपथ
#
भारी मात्रा में शराब, कारतूस और हथियार बरामद, 23 आरोपी गिरफ्तार
#
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत