Date: 05/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दुकानदार ने युवक पर लगाया गोली चलाने का आरोप
9/4/2026 2:54:06 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
कोतवाली थाना क्षेत्र के बेकापुर स्थित किराना पट्टी के पीछे वाली गली में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, बेकापुर स्थित मुंगेर सोलर सॉल्यूशन के प्रोपराइटर योगेंद्र मंडल ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान के बाहर एक युवक ई-रिक्शा पर बैठकर फोन पर कथित तौर पर किसी घटना को अंजाम देने की बात कर रहा था। संदेह होने पर दुकानदार ने युवक को वहां से जाने के लिए कहा। आरोप है कि कुछ देर बाद वही युवक तीन-चार अन्य युवकों के साथ दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और सभी वहां से चले गए। दुकानदार के मुताबिक, कुछ देर बाद वही युवक तीसरी बार हथियार लेकर दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आसपास के लोगों ने उसे समझा-बुझाकर वहां से हटाया। आरोप है कि जाते-जाते युवक ने हवा में गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।योगेंद्र मंडल का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी दो बार दुकान पर आकर गाली-गलौज और धमकी दे चुका था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित दुकानदार ने संदलपुर निवासी एक युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुकानदार से आरोपितों के खिलाफ लिखित आवेदन देने को कहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं, दिनदहाड़े फायरिंग और लगातार मिल रही धमकियों के बाद बेकापुर के व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चेन स्नैचिंग का फरार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामद
#
SIR कैंप में कैमरा ऑन होते ही हुआ बवाल! BDO पर मारपीट का लगा आरोप, ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक
#
दामोदर नदी के किनारे से पुलिस ने अज्ञात का शव को किया बरामद
#
हथियारबंद बदमाश ने युवक को मारी गोली, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
#
मिट्टी का मकान ढहने से 12 वर्षीय बच्ची की हुई मौत,एक परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेमिका को अपनाने से घर वालों ने किया इनकार, प्रेमी ने दे दी जान
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू
#
पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई शपथ
#
भारी मात्रा में शराब, कारतूस और हथियार बरामद, 23 आरोपी गिरफ्तार
#
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत