Date: 05/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चेन स्नैचिंग का फरार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामद
9/4/2026 2:54:06 PM IST
35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
कदमा थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 31 जुलाई को 58 वर्षीय अर्चना श्रीवास्तव से सोने की चेन झपटकर फरार हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को अर्चना श्रीवास्तव सोनारी के ए रोड से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एच रोड के पास बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और मौका मिलते ही उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद भागने के दौरान अपराधियों की बाइक एक छोटे हाथी वाहन से टकरा गई। इसके बाद आरोपी बाइक छोड़कर पैदल फरार हो गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस वारदात में कुल तीन अपराधी शामिल थे। पुलिस ने पहले पंकज हरपाल और रोहित मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी रोहित कर्मकार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल को बिरसानगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दुकानदार ने युवक पर लगाया गोली चलाने का आरोप
#
SIR कैंप में कैमरा ऑन होते ही हुआ बवाल! BDO पर मारपीट का लगा आरोप, ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक
#
दामोदर नदी के किनारे से पुलिस ने अज्ञात का शव को किया बरामद
#
हथियारबंद बदमाश ने युवक को मारी गोली, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
#
मिट्टी का मकान ढहने से 12 वर्षीय बच्ची की हुई मौत,एक परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेमिका को अपनाने से घर वालों ने किया इनकार, प्रेमी ने दे दी जान
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष में कई केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू
#
पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई शपथ
#
भारी मात्रा में शराब, कारतूस और हथियार बरामद, 23 आरोपी गिरफ्तार
#
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत