Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बारिश के बाद सड़क धंसने से मचा हड़कंप, लोगों ने उठाए निर्माण पर सवाल
7/20/2026 2:40:18 PM IST
54
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर में हुई तेज बारिश ने शहर की बदहाल सड़कों की हकीकत फिर उजागर कर दी। तोपखाना बाजार से मिर्ची तालाब जाने वाले मार्ग पर जिला स्कूल के पीछे सड़क कई जगह धंस गई। हालात ऐसे बने कि गड्ढे को भरने पहुंचा नगर निगम का ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सड़क धंसने से उसमें फंस गई। स्थानीय लोगों ने इसके लिए सीवरेज और जलापूर्ति पाइपलाइन की खुदाई के बाद हुई लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों ने
सड़क की तकनीकी जांच और स्थायी मरम्मत की मांग की है। रविवार कि रात हुई तेज बारिश के बाद मुंगेर के तोपखाना बाजार से मिर्ची तालाब जाने वाले मार्ग पर जिला स्कूल के पीछे सड़क कई जगह धंस गई। सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बन जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। गड्ढे को भरने पहुंचा नगर निगम का ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सड़क धंसने के कारण उसमें फंस गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवरेज और जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुई खुदाई के बाद सड़क की सही तरीके से भराई नहीं की गई, जिससे सड़क अंदर से खोखली हो चुकी है। हर बारिश में सड़क का कोई न कोई हिस्सा धंस जाता है और हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोज़ाना स्कूली बच्चे, दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद सिर्फ अस्थायी मरम्मत की जाती है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से सड़क की तकनीकी जांच कराकर स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती के दौरान बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
#
10 फीट जमीन ने उजाड़ दिया परिवार: बड़े भाई के वार से छोटे भाई की मौत, गांव से ही दबोचा गया आरोपी
#
लगातार बारिश से मुंगेर बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, घरों और मॉल में घुसा पानी
#
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
#
देवनगर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, अकीदतमंदों के मातमी जुलूस ने पेश की मोहब्बत, सब्र और कुर्बानी की मिसाल
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स